बालोद। जिले के हड़ताली मध्यान भोजन महिला कर्मियों से भरी हुई पिक अप वाहन बालोद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम निपानी और पीपर छेड़ी के बीच पलट गई। जिसमें दर्जनभर से अधिक महिलाएं बुरी तरह घायल हो गई हैं। जिसमें 17 लोग घायल हैं।
वहीं प्राथमिक उपचार के बाद एक महिला को रिफर कर दिया गया है और अन्य महिलाएं भी रिफर हो सकती हैं। भवाना नाम की महिला को गंभीर चोंट आई है।
महिलाओं ने बताया कि उन्हें कुछ भी पता नहीं चला गाड़ी अचानक लहराई और दुर्घटनाग्रस्त हो गई घटना के बाद स्थल पर चीख-पुकार मच गई। जिसे सुनकर आसपास के लोग राहत बचाव कार्य में जुट गए।




