Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार विक्रम यादव के इलाज पर सरकार की नजर, संस्कृति मंत्री ने दिए विशेष निर्देश

    July 21, 2026

    स्टेट जीएसटी की बड़ी कार्रवाई, 10 करोड़ की टैक्स चोरी मामले में स्टील कारोबारी गिरफ्तार

    July 21, 2026

    पूरी निष्ठा और सेवा भाव से करें जनसेवा, विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार विक्रम यादव के इलाज पर सरकार की नजर, संस्कृति मंत्री ने दिए विशेष निर्देश
    • स्टेट जीएसटी की बड़ी कार्रवाई, 10 करोड़ की टैक्स चोरी मामले में स्टील कारोबारी गिरफ्तार
    • पूरी निष्ठा और सेवा भाव से करें जनसेवा, विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • शिक्षा ही सफलता का मूल मंत्र है, कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे — मंत्री राजेश अग्रवाल
    • ACB/EOW में 10 DSP की पदस्थापना, गृह विभाग से प्रतिनियुक्ति पर भेजे गए अधिकारी
    • छत्तीसगढ़ में न्याय व्यवस्था होगी पूरी तरह डिजिटल, CCTNS की समीक्षा में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के बड़े निर्देश
    • दिल्ली में कांग्रेस नेताओं की हिरासत का रायपुर में विरोध, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता
    • प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन पर सियासत, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, July 22
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » पुलिस संवाद होगा अब और सहज: छत्तीसगढ़ में उर्दू-फारसी की जगह अपनाई जाएगी सरल हिंदी

    पुलिस संवाद होगा अब और सहज: छत्तीसगढ़ में उर्दू-फारसी की जगह अपनाई जाएगी सरल हिंदी

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 14, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    छत्तीसगढ़ पुलिस के 25 उप निरीक्षक बने निरीक्षक, DGP अरुण देव गौतम ने जारी किया पदोन्नति आदेशछत्तीसगढ़ पुलिस के 25 उप निरीक्षक बने निरीक्षक, DGP अरुण देव गौतम ने जारी किया पदोन्नति आदेश

    रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस कार्यप्रणाली को अधिक जनसुलभ बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। अब पुलिस कार्रवाई में प्रयुक्त कठिन, पारंपरिक और आम नागरिकों की समझ से बाहर उर्दू-फारसी शब्दों को हटाकर उनकी जगह पर सरल और प्रचलित हिंदी शब्दों का उपयोग किया जाएगा। अधिकारियों ने शनिवार को इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इस निर्णय का उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच संवाद को आसान बनाना है।

    पुलिस विभाग ने ऐसे 109 उर्दू-फारसी शब्दों की सूची तैयार की है, जिनकी जगह पर सरल हिंदी शब्दों को अपनाया जाएगा। उदाहरण के तौर पर, अब “हलफनामा” के स्थान पर “शपथ-पत्र”, “दफा” की जगह “धारा”, “फरियादी” के स्थान पर “शिकायतकर्ता” और “चश्मदीद” की जगह “प्रत्यक्षदर्शी” जैसे शब्दों का प्रयोग किया जाएगा।

    Read Also-  रायपुर में रोजगार का सुनहरा अवसर: 16 जून को होगा प्लेसमेंट कैंप, 264 पदों पर होगी भर्ती

    जन-संवाद बढ़ाने की पहल
    अधिकारियों के अनुसार, गृह विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर यह पहल की गई है। शर्मा ने कहा, “जब आम नागरिक किसी शिकायत या कार्य के लिए थाने जाता है, तो अक्सर उसे पुलिस द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी या दस्तावेजों की भाषा समझ नहीं आती। ऐसे में प्रक्रिया उनके लिए कठिन हो जाती है। यदि पुलिस नागरिकों की सहायता और सुरक्षा का माध्यम है, तो उसकी भाषा भी नागरिकों की समझ में आने योग्य होनी चाहिए।”

    109 कठिन शब्दों को मिलेगा आसान विकल्प
    इस पहल के तहत पुलिस लिखापढ़ी में अब “इन्द्राज” के स्थान पर “टंकन”, “खयानत” की जगह “हड़पना”, “गोश्वारा” की जगह “नक्शा”, “माल मशरूका लूटी” की जगह “चोरी गई संपत्ति”, “रोजनामचा” की जगह “सामान्य दैनिकी”, “जरायम” की जगह “अपराध”, और “शहादत” की जगह “साक्ष्य” जैसे सहज शब्दों का उपयोग किया जाएगा।

    Read Also-  वीडियो कॉल अटेंट करते सेक्सटॉर्शन में फंसा युवक, रेलवे पटरी में किया सुसाइड 

    प्रशासनिक स्तर पर लागू होंगे निर्देश
    पुलिस महानिदेशक ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को एक आधिकारिक पत्र जारी किया है, जिसमें स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया है कि पुलिस की व्यवहारिक कार्यवाहियों में प्रयुक्त कठिन शब्दों को अब सरल हिंदी में बदला जाए। इसके साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया है कि यह आदेश केवल औपचारिकता तक सीमित न रहे, बल्कि इसका प्रभाव वास्तविक कार्यान्वयन में प्रत्येक पुलिस चौकी, थाने और कार्यालय में दिखे।

    कुछ प्रमुख शब्दों के नए विकल्प इस प्रकार हैं

    1. अदम तामील – सूचित न होना
    2. इन्द्राज – टंकन
    3. खयानत – हड़पना
    4. गोश्वारा – नक्शा
    5. नकबजनी – सेंध
    6. मुचलका – व्यक्तिगत बंध पत्र
    7. शिनाख्त – पहचान
    8. जरायम – अपराध
    9. जब्त – कब्जे में लेना
    10. फरार – भागा हुआ
    11. वारदात – घटना
    12. इकरारनामा – प्रतिज्ञापन
    13. इस्तीफा – त्याग-पत्र
    14. कयास – अनुमान
    15. हुजूर – श्रीमान/महोदय
    16. बयान – कथन
    17. सुलहनामा – समझौता पत्र
    18. गिरफ्तारी – अभिरक्षा
    19. फौजदारी अदालत – दांडिक न्यायालय
    20. मौका-ए-वारदात – घटनास्थल

    Read Also-  धर्मांतरण के आरोपों पर भड़के PCC चीफ दीपक बैज, अरविंद नेताम, केदार कश्यप को भेजा मानहानि नोटिस

    नागरिकों में बढ़ेगा विश्वास
    राज्य सरकार को उम्मीद है कि इस बदलाव से पुलिस और नागरिकों के बीच संवाद की खाई कम होगी, प्रक्रियाएं अधिक पारदर्शी बनेंगी और लोगों का पुलिस पर विश्वास बढ़ेगा। यह पहल छत्तीसगढ़ को देश के अन्य राज्यों के लिए एक आदर्श मॉडल के रूप में प्रस्तुत कर सकती है, जहां शासन की भाषा लोगों की भाषा से मेल खाती हो।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    chhattisgarh hindi news chhattisgarh latest hindi news chhattisgarh latest news chhattisgarh news chhattisgarh news today chhattisgarh today news chhattisgarhi news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार विक्रम यादव के इलाज पर सरकार की नजर, संस्कृति मंत्री ने दिए विशेष निर्देश

    स्टेट जीएसटी की बड़ी कार्रवाई, 10 करोड़ की टैक्स चोरी मामले में स्टील कारोबारी गिरफ्तार

    पूरी निष्ठा और सेवा भाव से करें जनसेवा, विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    शिक्षा ही सफलता का मूल मंत्र है, कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे — मंत्री राजेश अग्रवाल

    ACB/EOW में 10 DSP की पदस्थापना, गृह विभाग से प्रतिनियुक्ति पर भेजे गए अधिकारी

    छत्तीसगढ़ में न्याय व्यवस्था होगी पूरी तरह डिजिटल, CCTNS की समीक्षा में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के बड़े निर्देश

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.