रायपुर। शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र रायपुर एवं जिला कौशल विकास प्राधिकरण रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में 16 जून 2025 को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक रायपुर के लाइवलीहुड कॉलेज, जोरा में आयोजित होगा।
इस कैंप के माध्यम से निजी क्षेत्र की पाँच प्रतिष्ठित कंपनियाँ लगभग 264 पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती करेंगी। यह पहल युवाओं को रोजगार दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
Read Also- वीडियो कॉल अटेंट करते सेक्सटॉर्शन में फंसा युवक, रेलवे पटरी में किया सुसाइड
इन कंपनियों की होगी भागीदारी
- रुद्र इंटरप्राइजेज
- कंवर नर्सिंग होम
- इनफिनिटी सर्विसेज
- रिलायंस निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस
- याना एसोसिएट्स
Read Also- धर्मांतरण के आरोपों पर भड़के PCC चीफ दीपक बैज, अरविंद नेताम, केदार कश्यप को भेजा मानहानि नोटिस
भर्ती के लिए उपलब्ध पद
- स्मार्ट मीटर टेक्नीशियन / ऑपरेटर
- एल्युमिनियम विंडो इंस्टॉलर / एसेम्बलर
- हाउसकीपिंग स्टाफ, सुपरवाइजर, स्वीपर
- ओ.टी. नर्स, रिसेप्शनिस्ट, पर्सनल असिस्टेंट
- ड्राइवर, कुक, योगा एवं मेडिटेशन प्रशिक्षक, डर्मेटोलॉजिस्ट
- फील्ड एसोसिएट, टेली कॉलर, अप्रेंटिस
- एल.पी.ओ. फीटर, वेल्डर
- जेसीबी, हायड्रा, पोकलेन ऑपरेटर/ड्राइवर, ट्रैक्टर ड्राइवर आदि
कौन कर सकता है आवेदन?
प्लेसमेंट कैंप में वे युवा शामिल हो सकते हैं, जिन्होंने न्यूनतम 5वीं कक्षा से लेकर स्नातक, आईटीआई या नर्सिंग तक की शिक्षा पूरी की हो। आवेदकों की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सभी इच्छुक प्रतिभागियों को अपने मूल प्रमाण पत्र, उनकी सत्यापित छायाप्रति, बायोडाटा, आधार कार्ड तथा हालिया पासपोर्ट साइज फोटो के साथ नियत समय पर कैंप स्थल पर पहुँचना अनिवार्य होगा।
Read Also- डॉग ट्रेनिंग के बहाने महिला से की दोस्ती, फिर शादी का झांसा देकर किया दो साल तक शारीरिक शोषण, आरोपी गिरफ्तार
मानदेय और सुविधाएँ
चयनित अभ्यर्थियों को 8 हजार रूपए से 35 हजार रूपए प्रति माह तक का मानदेय उनके पद एवं दक्षता के अनुसार दिया जाएगा। यह पूरी प्रक्रिया निःशुल्क है और इसमें भाग लेने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।
अन्य ज़िलों के युवा भी हों सकते हैं शामिल
छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों के योग्य और इच्छुक उम्मीदवार भी इस प्लेसमेंट कैंप में शामिल हो सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय रायपुर से संपर्क किया जा सकता है।




