नई दिल्ली। अमेरिका के मिनेसोटा राज्य में दो प्रमुख जनप्रतिनिधियों पर उनके आवासों पर हमला हुआ, जिसमें एक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। यह घटना मिनियापोलिस के उपनगर चैम्पलिन और ब्रुकलिन पार्क में सामने आई है। हमले में स्टेट सीनेटर जॉन हॉफमैन घायल हो गए हैं, जबकि स्टेट रिप्रजेंटेटिव मेलिसा हॉर्टमैन और उनके पति की मौके पर ही मौत हो गई।
इजरायल की ईरान को खुली चेतावनी: “तेहरान को जला देंगे अगर मिसाइल हमले नहीं रुका तो”
स्थानीय अधिकारियों ने इस गोलीबारी को टारगेटेड अटैक यानी सुनियोजित हमला बताया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि संदिग्ध हमलावर खुद को पुलिस अधिकारी के रूप में पेश कर रहा था। वह वर्दी में था और संभवतः झांसे में लेकर घरों तक पहुंचा। फिलहाल अधिकारियों ने संदिग्ध की तलाश तेज कर दी है और जांच जारी है कि इस हमले के पीछे राजनीतिक मंशा थी या कोई अन्य कारण।
इस दर्दनाक घटना के बाद मिनेसोटा के गवर्नर टिम वॉल्ज ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा, “हमें न केवल मिनेसोटा में, बल्कि पूरे देश में राजनीतिक हिंसा के खिलाफ एकजुट होकर खड़ा होना होगा।”
गवर्नर ने साफ कहा कि दोषियों को कड़ी सजा दी जाएगी और लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं हो सकती। उन्होंने सभी एजेंसियों को जांच में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
बीजापुर: नया बस स्टैंड के पीछे अतिक्रमण पर भड़की चिकटराज समिति, एक सप्ताह का अल्टीमेटम, कार्रवाई नहीं होने पर दी हड़ताल की चेतावनी
अधिकारियों ने मिनियापोलिस के दोनों उपनगरों – चैम्पलिन और ब्रुकलिन पार्क – के निवासियों से अपील की है कि जब तक संदिग्ध को पकड़ा नहीं जाता, वे अपने घरों के अंदर ही रहें और सतर्क रहें। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
इस हमले ने अमेरिका में राजनीतिक प्रतिनिधियों की सुरक्षा को लेकर नई बहस छेड़ दी है। कई नेताओं ने सोशल मीडिया पर शोक जताते हुए हमले को लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा हमला बताया है।




