वॉशिंगटन। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने Axiom Mission 4 की प्रस्तावित लॉन्चिंग को स्थगित कर दिया है। यह मिशन शनिवार, 22 जून को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) के लिए रवाना होने वाला था, लेकिन अब इसे फिलहाल के लिए टाल दिया गया है। नासा, एक्सिओम स्पेस और स्पेसएक्स मिलकर जल्द ही नई लॉन्च तारीख की घोषणा करेंगे।
Read Also- खेल-खेल में बच्चों ने खाया रतनजोत फल, चार की हालत नाजुक
नासा ने बताया कि ISS के ज़्वेज्दा सर्विस मॉड्यूल के पिछले हिस्से पर हाल ही में मरम्मत कार्य हुआ है, जिसके बाद स्टेशन की मौजूदा स्थिति की गहराई से समीक्षा की जा रही है। चूंकि अंतरिक्ष स्टेशन की सभी प्रणालियां आपस में जुड़ी हुई हैं, इसलिए किसी भी नई टीम को भेजने से पहले सुरक्षा की पूर्ण जांच जरूरी है।
Read Also- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को बस्तर के ऐतिहासिक ‘गोंचा महापर्व’ का आमंत्रण : ‘तुपकी’ भेंट कर किया गया सम्मान
Axiom Mission 4 को नासा की पूर्व अंतरिक्ष यात्री और एक्सिओम स्पेस की फ्लाइट डायरेक्टर पैगी व्हिटसन लीड करेंगी। मिशन में भारत के इसरो अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला बतौर पायलट, पोलैंड के स्वोबोज़ उज़्नान्स्की-विस्नीव्स्की और हंगरी के टिबोर कापू मिशन विशेषज्ञ के रूप में शामिल हैं। यह मिशन भारत, हंगरी और पोलैंड के लिए ऐतिहासिक माना जा रहा है।




