Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख

    May 27, 2026

    नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी

    May 27, 2026

    बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल

    May 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    • हेलो! पुरंदर मिश्रा जी! मैं नितिन नबीन जी का PA बोल रहा हूं… और ठग लिए विधायक जी से दस हज़ार
    • 1 जून से मंत्रालय में पूरी तरह बंद होंगी हार्ड कॉपी फाइलें, सिर्फ ई-ऑफिस से होगा कामकाज
    • पेसा पर अब आंसू बहा रहे टीएस बाबा… वही कानून, जिसकी ड्राफ्टिंग पर कभी आदिवासी संगठनों ने उठाए थे सवाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, May 31
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » कर्नाटक में आवास योजना को धार्मिक रूप दे रही कांग्रेस : संबित पात्रा

    कर्नाटक में आवास योजना को धार्मिक रूप दे रही कांग्रेस : संबित पात्रा

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 20, 2025Updated:June 20, 2025 राजनीति No Comments3 Mins Read

    भुवनेश्वर।  भाजपा सांसद संबित पात्रा ने शुक्रवार को कांग्रेस और कर्नाटक सरकार द्वारा मुस्लिम समुदाय के लिए 15 प्रतिशत आवास आरक्षण करने के निर्णय पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में आवास योजना जैसी कल्याणकारी योजना को धार्मिक रूप दिया जा रहा है।

    भाजपा सांसद संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा, “कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी सत्ता में है और वहां के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया हैं। कर्नाटक में कांग्रेस के नेतृत्व वाली कैबिनेट ने निर्णय लिया कि राज्यव्यापी आवास योजना में मुसलमानों के लिए विशेष रूप से आरक्षण प्रदान किया जाएगा और यह आरक्षण बढ़ाकर 15 प्रतिशत किया जाएगा। आवास योजना जैसी कल्याणकारी योजना को धार्मिक रूप दिया जा रहा है। 15 प्रतिशत आरक्षण केवल मुसलमानों के लिए आवंटित किया जा रहा है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि अल्पकालिक राजनीतिक लाभ के लिए कांग्रेस पार्टी लॉन्ग टर्म आपदा को आमंत्रित कर रही है।”

    संबित पात्रा ने गांधी परिवार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, “गांधी परिवार और खासकर राहुल गांधी के लिए धार्मिक तुष्टिकरण संविधान से भी ऊपर है। तुष्टिकरण की यह राजनीति पहली बार नहीं हो रही है। कर्नाटक में आपको याद होगा कि मार्च में 21 मार्च को कर्नाटक सार्वजनिक खरीद में पारदर्शिता संशोधन विधेयक, 2025 में संशोधन लाया गया था। इस संशोधन के माध्यम से यह निर्णय लिया गया कि 2 करोड़ रुपए से कम के सभी राज्य निविदाओं में 4 प्रतिशत का आरक्षण मुस्लिमों के लिए होगा। राज्य निविदाओं में भी कांग्रेस ने मार्च में धार्मिक आधार पर आरक्षण लागू किया। इसलिए यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि कर्नाटक में कल्याणकारी योजनाएं, जो जनहित में होनी चाहिए, तुष्टिकरण के साधन में बदल गई हैं। ये केवल कर्नाटक की कहानी नहीं बल्कि जहां भी कांग्रेस रहती है, वहां वह धर्म और तुष्टिकरण के आधार पर फैसला लिया जाता है।”

    भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा, “कुछ दिन पहले ही हमने देखा कि सिद्धारमैया के नेतृत्व में कर्नाटक सरकार द्वारा कराई गई जाति जनगणना पर लगभग 165 करोड़ रुपए खर्च हुए। इतनी बड़ी राशि खर्च करने के बावजूद अब जनगणना को खारिज कर दिया गया है और उन्होंने एक नई जाति जनगणना की घोषणा की है। अब सिद्धारमैया कहते हैं कि एक नई जाति जनगणना कराई जाएगी, लेकिन हम इस फैसले को अस्वीकार करते हैं। जब इस मुद्दे पर कर्नाटक में उन्हें और कांग्रेस पार्टी को घेरा गया, तो सिद्धारमैया ने कहा कि यह उनका या उनके मंत्रिमंडल का फैसला नहीं था, यह कांग्रेस आलाकमान का फैसला था।”

    संबित पात्रा ने आगे कहा, “उन्हें (लोगों) यह समझने की जरूरत है कि कर्नाटक में कांग्रेस सरकार उनके साथ किस तरह का अन्याय कर रही है। जाति जनगणना की लीक हुई रिपोर्ट के अनुसार, कलिंग और लिंगायत समुदाय के साथ अन्याय हुआ है। इन समुदायों ने कर्नाटक के विकास और सामाजिक न्याय में बड़ा योगदान दिया है। शायद यही कारण है कि कर्नाटक सरकार अब जाति जनगणना से पीछे हट गई है। लीक हुई रिपोर्ट के अनुसार, वीरशैव-लिंगायत समुदाय, जो पहले 18-22 प्रतिशत के आसपास दिखाया गया था, अब घटकर सिर्फ 11 प्रतिशत रह गया है।”

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    पेसा पर अब आंसू बहा रहे टीएस बाबा… वही कानून, जिसकी ड्राफ्टिंग पर कभी आदिवासी संगठनों ने उठाए थे सवाल

    बीजेपी MLA अजय चंद्राकर की टीएस बाबा को एडवाइस; इशारे-इशारे में कांग्रेस छोड़ भाजपा आने दिया न्योता

    मोदी सरकार ने फिर बजाया महंगाई का डंका, पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार चौथी बढ़ोतरी

    युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू

    Chandra Grahan 2026: कुछ घंटों बाद लगेगा चंद्र ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये गलतियां

    आज से बिना सिम के नहीं चलेगा WhatsApp, इन यूजर्स को पड़ेगा असर, यहां जाने इस नए नियम के बारे में

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.