पंचायतों में नए निर्माण कार्यों की स्वीकृति को लेकर जनपद पंचायत गीदम के सरपंच संघ पहुंचे ज़िला कलेक्ट्रेट।
सरपंच संघ का कहना गीदम ब्लॉक में सरपंच निर्वाचित हुए लगभग छह महीने हो गए है। लेकिन अब तक छह माह में किसी भी पंचायत में नए काम को स्वीकृत नहीं किया गया है। जिस कारण सभी सरपंचों में आक्रोश है।
बस्तर संभाग के 324 पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला, यहां देखें सूची..
नए काम की स्वीकृति को लेकर आज जनपद पंचायत गीदम के सरपंच संघ के द्वारा कलेक्टर महोदय व जिला पंचायत सीईओ को ज्ञापन सौंपा गया।ज्ञापन में पंचायतों के नव निर्माण कार्यों की समस्याओं को लेकर अवगत कराया गया है।
केंद्रशासित प्रदेशों की विधानमंडलीय निकायों की प्राक्कलन समितियों के राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल
साथ ही पंचायतों में सरपंचों को ही निर्माण कार्य करने की और अन्य किसी व्यक्ति या ठेकदार को ग्राम सभा प्रस्ताव के बिना निर्माण न करने की भी मांग की है।
इस मौके पर सरपंच संघ गीदम के अध्यक्ष –नंदू सोड़ी
सरपंच संघ के सचिव –रविन्द्रनाथ कश्यप
सरंक्षक– महादेव नेताम , बीजू कश्यप ,अर्जून मुरामी , मनोज कोराम, मोहन कश्यप ,रति भास्कर ,राजेश वेट्टी , अनिल तर्मा , सोमारू वेक , जगमोहन नेताम सहित अन्य लोग शामिल हुए हैं ।




