Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    दुर्ग जिला अस्पताल में 4.85 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा अत्याधुनिक सर्जिकल विंग, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने किया भूमिपूजन

    July 30, 2026

    पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी बताए जाने वाले केके श्रीवास्तव की बढ़ीं मुश्किलें, ईडी ने किया गिरफ्तार

    July 30, 2026

    दिल्ली में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से मिले मुख्यमंत्री साय, चिकित्सकों से ली स्वास्थ्य की जानकारी

    July 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दुर्ग जिला अस्पताल में 4.85 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा अत्याधुनिक सर्जिकल विंग, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने किया भूमिपूजन
    • पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी बताए जाने वाले केके श्रीवास्तव की बढ़ीं मुश्किलें, ईडी ने किया गिरफ्तार
    • दिल्ली में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से मिले मुख्यमंत्री साय, चिकित्सकों से ली स्वास्थ्य की जानकारी
    • दिल्ली दौरे से लौटे पीसीसी चीफ दीपक बैज, संगठन विस्तार और भाजपा सरकार पर साधा निशाना
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारी वर्षा को देखते हुए सभी जिलों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ में प्रमुख रेल परियोजनाओं को गति देने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की विस्तृत चर्चा
    • जलापूर्ति योजनाओं के संचालन व रखरखाव पर राज्य स्तरीय कार्यशाला में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव
    • महानदी विवाद नहीं, छत्तीसगढ़-ओडिशा की साझा समृद्धि का आधार बने : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, July 31
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » Axiom-4 Mission: कुछ ही देर में अंतरिक्ष के लिए रवाना होंगे शुभांशु शुक्ला, जानिए कब होगी डॉकिंग

    Axiom-4 Mission: कुछ ही देर में अंतरिक्ष के लिए रवाना होंगे शुभांशु शुक्ला, जानिए कब होगी डॉकिंग

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 25, 2025Updated:June 25, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    Axiom-4 Mission
    Axiom-4 Mission

    Axiom-4 Mission: भारत के अंतरिक्ष इतिहास में आज एक और ऐतिहासिक अध्याय जुड़ने जा रहा है। भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला तीन अन्य अंतरिक्ष यात्रियों के साथ अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) की यात्रा पर रवाना होने के लिए तैयार हैं। भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजकर 1 मिनट पर इस मिशन को लॉन्च किया जाएगा।

    अंतरिक्ष यात्रियों की टीम पहले ही क्रू ड्रैगन कैप्सूल में बैठ चुकी है और अंतिम मिशन रेडिनेस जांच की जा रही है। नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर के मिशन कॉम्प्लेक्स 39ए से स्पेसएक्स के फाल्कन 9 रॉकेट के जरिए यह ऐतिहासिक मिशन लॉन्च होगा।

    Read Also-   1 जुलाई से रेल किराया बढ़ेगा, तत्काल टिकट के लिए जरूरी होगा आधार वेरिफिकेशन

    डॉकिंग आज शाम 4:30 बजे
    Axiom-4 Mission: मिशन के तहत क्रू ड्रैगन अंतरिक्ष यान, लॉन्च के बाद अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से जुड़ेगा। नासा के अनुसार, यह डॉकिंग भारतीय समय के अनुसार गुरुवार शाम 4 बजकर 30 मिनट पर निर्धारित है। डॉकिंग वह प्रक्रिया है, जिसके द्वारा एक अंतरिक्ष यान खुद को अंतरिक्ष स्टेशन से सफलतापूर्वक जोड़ता है, यह अत्यंत जटिल और तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण प्रक्रिया होती है।

    मिशन की कमान अनुभवी अंतरिक्ष यात्री के हाथों में
    इस मिशन की कमान नासा की पूर्व अंतरिक्ष यात्री और वर्तमान में एक्सिऑम स्पेस में मानव अंतरिक्ष उड़ान की निदेशक पेगी व्हिटसन संभाल रही हैं। उनके साथ पायलट के रूप में इसरो के अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला हैं। टीम में दो अन्य मिशन विशेषज्ञ भी शामिल हैं, पोलैंड के स्लावोज़ उज़्नान्स्की-विस्निएव्स्की (ईएसए परियोजना अंतरिक्ष यात्री) और हंगरी के टिबोर कापू (एचयूएनओआर अंतरिक्ष यात्री)।

    Read Also-  6 बार टल चुका Axiom-4 मिशन : अब 25 जून को लॉन्च होने की संभावना, स्पेसएक्स के नए ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट से उड़ान भरेंगे शुभांशु शुक्ला

    भारत के लिए ऐतिहासिक क्षण
    Axiom-4 Mission:शुभांशु शुक्ला, भारत की ओर से अंतरिक्ष में जाने वाले केवल दूसरे अंतरिक्ष यात्री बनेंगे। इससे पहले 1984 में विंग कमांडर राकेश शर्मा ने रूस के सोयूज टी-11 मिशन के तहत अंतरिक्ष की यात्रा की थी। लगभग 40 वर्षों बाद एक भारतीय की अंतरिक्ष में यह वापसी, भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के लिए एक मील का पत्थर मानी जा रही है।

    सभी तैयारियां पूरी, मिशन को हरी झंडी
    मिशन से जुड़ी सभी तकनीकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। रॉकेट, ईंधन प्रणाली और स्पेस कैप्सूल के सभी पैरामीटर की सूक्ष्म जांच की जा रही है। मौसम की परिस्थितियां भी अनुकूल हैं। अगर सब कुछ योजना के अनुसार रहा, तो शुभांशु शुक्ला और उनके साथी कुछ घंटों में अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर होंगे।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    axiom 4 mission axiom 4 mission launch axiom mission 4 axiom space mission
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार: 10 साल की जेल, ₹10 करोड़ जुर्माने वाला बिल लोकसभा में पेश

    ‘सिर्फ इस्तीफा नहीं, शिक्षा व्यवस्था में बदलाव जरूरी’— धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोनम वांगचुक की पहली प्रतिक्रिया

    शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया, छात्रों के नाम जारी किया संदेश

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा एक्शन, पीएम मोदी बोले– संसद में लाएंगे सख्त कानून

    शराब घोटाला मामला: सुप्रीम कोर्ट से चैतन्य बघेल को बड़ी राहत, जमानत के खिलाफ याचिकाएं खारिज

    दिल्ली में कांग्रेस नेताओं की हिरासत का रायपुर में विरोध, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.