बिलासपुर। बिजली कनेक्शन से जुड़ी सेवा के बदले रिश्वत मांगने वाले विद्युत वितरण विभाग के एक कनिष्ठ अभियंता (JE) को निलंबित कर दिया गया है। आरोपी जेई को निलंबन अवधि में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में अटैच किया गया है।
रथयात्रा 2025: जगन्नाथ मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, भव्य रथयात्रा में राज्यपाल व मुख्यमंत्री होंगे शामिल
जानकारी के अनुसार, जूनियर इंजीनियर कृष्ण कुमार गुप्ता ने एक उपभोक्ता से बिजली कनेक्शन से संबंधित कार्य के लिए 15 हजार रुपये की मांग की थी। पीड़ित ने जब यह राशि जुटाई और जेई से संपर्क किया, तो JE ने उसे अपने निजी वाहन में बुलाया। उसी दौरान एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने मौके पर पहुंचकर जेई को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।
उसलापुर रेलवे स्टेशन पर ओवरचार्जिंग का खुलासा, वेंडिंग स्टॉल सील
घटना के तुरंत बाद विभाग ने आरोपी अभियंता को निलंबित कर दिया है। साथ ही, उसे पड़ोसी जिले में अटैच कर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। यह मामला भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख और पारदर्शिता की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, मामले की विस्तृत जांच जारी है और दोष सिद्ध होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।




