उसलापुर। रेलवे स्टेशन में यात्रियों से पानी की बोतल के लिए अधिक पैसे वसूलने के मामले में रेलवे प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। स्टेशन परिसर में मौजूद एक वेंडिंग स्टॉल पर 15 रुपये की पानी की बोतल को 20 रुपये में बेचा जा रहा था, जिसकी शिकायत मिलने के बाद जांच की गई और आरोप सही पाए गए।
प्रतिबंधित दवाओं के अवैध कारोबार का खुलासा, दो मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस किया रद्द
रेलवे प्रशासन को शिकायत मिली थी कि वेंडिंग स्टॉल पर पानी की बोतलों की कीमत तय रेट से ज्यादा वसूली जा रही है। यात्रियों के उपभोक्ता अधिकारों का उल्लंघन मानते हुए रेलवे की निगरानी टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच में साफ हुआ कि वेंडर निर्धारित मूल्य से अधिक राशि वसूल रहा था।
हैदराबाद में महिला ने रेलवे ट्रैक पर चलाई कार , मची अफरा-तफरी, 15 ट्रेनों के थमे पहिए
रेलवे प्रशासन ने उपभोक्ता अधिकारों और रेलवे नियमों के तहत सख्त कदम उठाते हुए उक्त वेंडिंग स्टॉल को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि यात्रियों से किसी भी प्रकार की ठगी या ओवरचार्जिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस कार्रवाई के बाद यात्रियों में संतोष की भावना देखी गई और लोगों ने रेलवे की तत्परता की सराहना की। रेलवे प्रशासन ने आम यात्रियों से अपील की है कि वे इस प्रकार की किसी भी अनियमितता की सूचना तत्काल दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके और यात्रियों को बेहतर सेवाएं मिल सकें।




