हैदराबाद: तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब उत्तर प्रदेश की रहने वाली 34 वर्षीय महिला ने अपनी एसयूवी कार रेलवे ट्रैक पर दौड़ा दी। यह सनसनीखेज घटना नागुलापल्ली और शंकरपल्ली स्टेशन के बीच हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
नक्सल प्रभावित इलाकों में विकास की नई रेखा: अंतिम चरण में सर्वे, सुकमा-दंतेवाड़ा-बीजापुर जिलों को मिलेगी रेल कनेक्टिविटी
वीडियो में महिला की कार ट्रैक पर तेजी से दौड़ती नजर आ रही है, जबकि रेलवे कर्मचारी, पुलिस और स्थानीय लोग उसे रोकने की कोशिश कर रहे हैं। आखिरकार लोगों ने महिला को कार से बाहर निकाला और उसके हाथ बांध दिए, लेकिन वह जोर-जोर से चिल्लाती रही और हाथ खोलने की मांग करती रही।
एक चश्मदीद के मुताबिक, लगभग 20 लोगों की मदद से महिला को बाहर निकाला गया। वह आक्रामक रवैया अपना रही थी और कार रोकने वालों को चाकू दिखाकर धमका रही थी।
भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने रचा इतिहास, बने ISS पहुंचने वाले पहले भारतीय
रेलवे पुलिस एसपी चंदना दीप्ति ने बताया कि महिला मानसिक रूप से असंतुलित प्रतीत हो रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि वह हाल ही में एक मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत थी और उत्तर प्रदेश की मूल निवासी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि यह आत्महत्या का प्रयास था या कोई गहरी साजिश।
इस घटना की वजह से रेलवे ट्रैक घंटों बाधित रहा। करीब 10 से 15 ट्रेनें, जिनमें बेंगलुरु-हैदराबाद एक्सप्रेस भी शामिल है, प्रभावित हुईं और उनके रूट डायवर्ट किए गए। रेलवे ट्रैक को सुरक्षा कारणों से अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा।
महिला की कार से उसका ड्राइविंग लाइसेंस और पैन कार्ड बरामद किया गया है। फिलहाल महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।




