रायपुर। छत्तीसगढ़ की ब्यूरोक्रेसी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। राज्य के मुख्य सचिव अमिताभ जैन को भारत सरकार ने सेवा विस्तार देने का फैसला किया है। केंद्र सरकार की ओर से उन्हें तीन महीने का एक्सटेंशन मिला है। यह फैसला ऐसे समय आया है जब राज्यपाल रामेन डेका ने उन्हें शाल और श्रीफल भेंट कर औपचारिक विदाई दे दी थी और राज्य सरकार ने भी उनके सम्मान में विशेष कैबिनेट बैठक बुला ली थी।
Read Also- छत्तीसगढ़ को आज मिल सकता है नया मुख्य सचिव, सुब्रत साहू सबसे प्रबल दावेदार, रेस में मनोज पिंगुआ का भी नाम
अमिताभ जैन अब छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद पहले ऐसे मुख्य सचिव बन गए हैं जिन्हें सेवानिवृत्ति की निर्धारित तिथि के बाद सेवा विस्तार मिला है। केंद्र सरकार के इस फैसले ने राज्य के प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है।
Read Also- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के खिलाफ EOW ने दाखिल किया चौथा पूरक चालान
1989 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी अमिताभ जैन को उनकी निष्पक्ष कार्यशैली, प्रशासनिक दक्षता और नीतिगत समझ के लिए जाना जाता है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों में अपनी सेवाएं दी हैं और राज्य के विकास में अहम भूमिका निभाई है।




