रायपुर। पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर के ईएनटी विभाग में संचालित BASLP (बैचलर इन ऑडियोलॉजी एंड स्पीच लैंग्वेज पैथोलॉजी) कोर्स में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार 4 अगस्त 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
ऑफलाइन माध्यम से होगा आवेदन
इस कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑफलाइन रखी गई है। आवेदन पत्र केवल रजिस्टर्ड या स्पीड पोस्ट के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। यदि कोई अभ्यर्थी 4 अगस्त तक आवेदन जमा नहीं कर पाता है तो उसे 7 अगस्त 2025 तक 100 रुपये अतिरिक्त शुल्क के साथ आवेदन भेजने का एक और अवसर मिलेगा।
मेरिट लिस्ट और काउंसलिंग की तिथियां
- प्राथमिक मेरिट लिस्ट 13 अगस्त 2025 को जारी की जाएगी।
- इस सूची पर दावा-आपत्ति की अंतिम तिथि 18 अगस्त 2025 तय की गई है।
- अंतिम मेरिट लिस्ट 20 अगस्त 2025 को प्रकाशित की जाएगी।
- काउंसलिंग प्रक्रिया 25 अगस्त 2025 से प्रारंभ होगी।
कहां से डाउनलोड करें फॉर्म
आवेदन फॉर्म और विस्तृत जानकारी हेतु प्रोस्पेक्टस विभागीय वेबसाइट www.raipurbaslp.org से डाउनलोड किया जा सकता है। फॉर्म भरकर इसे इस पते पर भेजना होगा कक्ष क्र. 244, ईएनटी विभाग, ऑडियोलॉजी एंड स्पीच थेरेपी यूनिट, डॉ. बी.आर. अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय, रायपुर (छत्तीसगढ़)
आवेदन शुल्क
- सामान्य वर्ग: 600 रुपए
- छत्तीसगढ़ राज्य के SC/ST/OBC वर्ग: 350 रुपए
शुल्क का भुगतान डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से किया जाएगा, जो इस नाम से बनवाना होगा
“BASLP Course, Pt. J.N.M. Medical College, Raipur (C.G.)”
दावा-आपत्ति कैसे करें
अभ्यर्थी मेरिट लिस्ट में त्रुटियों या आपत्तियों को लेकर 18 अगस्त 2025 तक दो तरीकों से दावा-आपत्ति कर सकते हैं—
- ई-मेल के माध्यम से: coursecoordinatorbaslp@gmail.com
-
या विभाग में हार्ड कॉपी जमा कराकर।




