Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, June 9
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » ओलंपिक 2028 में क्रिकेट की वापसी: जानें पूरा शेड्यूल, कितनी टीमें लेंगी हिस्सा और कब होगा फाइनल मुकाबला

    ओलंपिक 2028 में क्रिकेट की वापसी: जानें पूरा शेड्यूल, कितनी टीमें लेंगी हिस्सा और कब होगा फाइनल मुकाबला

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 15, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    ओलंपिक 2028 में क्रिकेट की वापसी

    Cricket Return to Olympics 2028: क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक ऐतिहासिक खबर सामने आई है। 128 साल लंबे इंतजार के बाद क्रिकेट का खेल एक बार फिर ओलंपिक में वापसी करने जा रहा है। लॉस एंजेलिस ओलंपिक्स 2028 (LA2028) की आयोजन समिति ने क्रिकेट प्रतियोगिता का शेड्यूल जारी कर दिया है। ओलंपिक खेलों की औपचारिक शुरुआत 14 जुलाई से होगी, लेकिन क्रिकेट मुकाबले दो दिन पहले, यानी 12 जुलाई से ही शुरू हो जाएंगे।

    ओलंपिक में क्रिकेट टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा, जिसमें पुरुष और महिला वर्ग की स्पर्धाएं शामिल होंगी। इन दोनों वर्गों के मुकाबले 12 जुलाई से 29 जुलाई के बीच आयोजित होंगे। मेडल मुकाबले क्रमशः 19 और 29 जुलाई को खेले जाएंगे।

    Read Also-  विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास पर पहली बार तोड़ी चुप्पी, बोले – हर चार दिन में दाढ़ी रंगनी पड़े तो समझ लो, वक्त आ गया है…

    क्रिकेट टूर्नामेंट दो चरणों में होगा आयोजित
    Cricket Return to Olympics 2028:  क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार, क्रिकेट शेड्यूल को दो भागों में विभाजित किया गया है। पहला चरण 12 से 18 जुलाई तक चलेगा और इस चरण के मेडल मुकाबले 19 जुलाई को होंगे। वहीं दूसरा चरण 22 से 28 जुलाई के बीच आयोजित किया जाएगा, जिसके मेडल मुकाबले 29 जुलाई को होंगे। इसके एक दिन बाद यानी 30 जुलाई को ओलंपिक खेलों का समापन समारोह होगा। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि पुरुषों का टूर्नामेंट पहले होगा या महिलाओं का।

    6-6 टीमें लेंगी हिस्सा, वेन्यू होगा फेयरग्राउंड्स क्रिकेट स्टेडियम
    आयोजन समिति पहले ही घोषणा कर चुकी है कि पुरुष और महिला दोनों वर्गों में कुल 6-6 टीमें भाग लेंगी। क्रिकेट मुकाबलों के लिए फेयरग्राउंड्स क्रिकेट स्टेडियम को वेन्यू के रूप में चुना गया है, जो लॉस एंजेलिस से करीब 48 किलोमीटर दूर स्थित है।

    Read Also-  भारतीय क्रिकेट टीम का बांग्लादेश दौरा एक साल के लिए टला

    क्वालीफिकेशन प्रक्रिया पर संशय बरकरार
    Cricket Return to Olympics 2028:  अब तक यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ओलंपिक के लिए टीमें कैसे क्वालीफाई करेंगी। इस मुद्दे पर 17 से 20 जुलाई के बीच सिंगापुर में होने वाली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की वार्षिक बैठक में चर्चा की जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीमें ICC रैंकिंग के आधार पर क्वालीफाई कर सकती हैं। हालांकि, पिछले कुछ समय से क्वालीफाइंग टूर्नामेंट की संभावना पर भी चर्चा तेज हो गई है। यदि क्वालीफाइंग टूर्नामेंट होता है, तो इसमें कुछ एसोसिएट देश भी भाग ले सकते हैं।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cricket olympics 2028 cricket return to olympics cricket returns to olympics cricket returns to the olympics cricket set to return in olympics
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    छत्तीसगढ़ के युवाओं ने ईस्ट ज़ोन प्रतियोगिता में जीते 12 पदक, सीएम साय ने दी बधाई

    गणेश शंकर मिश्रा बनाए गए राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

    बीजापुर में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 वर्दीधारी नक्सली ढेर, कई हथियार बरामद

    Big Breaking: बिलासपुर हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मौके पर सुरक्षा एजेंसियां तैनात

    WhatsApp होगा ‘Premium’: पैसे देकर मिलेंगे धांसू स्टिकर्स और एक्स्ट्रा फीचर्स!

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.