रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के विरोध में छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को भिलाई में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) का पुतला दहन कर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार और भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए।
बस्तर संभाग में अगले पांच दिन तेज बारिश के आसार, सात जिलों में यलो अलर्ट जारी
प्रदर्शनकारी नेताओं ने कहा कि ईडी का इस्तेमाल विपक्ष की आवाज दबाने के लिए किया जा रहा है। भाजपा सरकार ईडी को हथियार की तरह इस्तेमाल कर लोकतंत्र को कमजोर कर रही है। उन्होंने कहा कि यह छत्तीसगढ़ को बदलापुर की राजनीति की ओर धकेलने की साजिश है।
युवा कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा जानबूझकर खास मौकों पर ईडी की कार्रवाई करवाती है। कभी देवेंद्र यादव के जन्मदिन पर ईडी पहुंचती है, तो कभी भूपेश बघेल या उनके बेटे के जन्मदिन पर छापेमारी होती है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ईडी का दुरुपयोग नहीं रुका, तो युवा कांग्रेस मुख्यमंत्री और गृह मंत्री के निवास का घेराव करेगी।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि भाजपा जितना विपक्ष को दबाने की कोशिश करेगी, युवा कांग्रेस उतनी ही ताकत से जनता की आवाज बुलंद करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह केवल राजनीतिक लड़ाई नहीं, बल्कि लोकतंत्र की रक्षा का संघर्ष है।




