जबलपुर। आगामी 21 जुलाई को शहर में निकलने वाली भव्य कांवड़ यात्रा के मद्देनज़र जबलपुर जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह अवकाश जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य बोर्ड से संबद्ध सभी विद्यालयों पर लागू होगा।
Read Also- दो महीने से बंधक बनाए गए 60 से अधिक गौवंश की भूख-प्यास से मौत, एक दर्जन से ज्यादा कंकाल बरामद
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि कांवड़ यात्रा के दौरान शहर के प्रमुख मार्गों पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं की आवाजाही होती है, जिससे व्यापक स्तर पर ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। ऐसी स्थिति में स्कूली बच्चों और उनके अभिभावकों को गंभीर असुविधा का सामना करना पड़ता है। इन संभावित परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए 21 जुलाई को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है, ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और यातायात व्यवस्था पर अनावश्यक दबाव न पड़े।
Read Also- पुलिस आरक्षक की गुंडागर्दी: बर्थडे पार्टी मना रहे युवकों से की मारपीट, होटल में किया उत्पात
हर वर्ष सावन माह में निकलने वाली यह कांवड़ यात्रा जबलपुर की एक प्रमुख धार्मिक परंपरा बन चुकी है। लाखों की संख्या में श्रद्धालु नर्मदा तट से पवित्र जल भरकर लगभग 35 किलोमीटर की पैदल यात्रा करते हुए खमरिया घाना स्थित प्राचीन शिव मंदिर तक पहुंचते हैं। वहां भगवान भोलेनाथ को जल अर्पित कर पूजा-अर्चना की जाती है।
देखें आदेश की कॉपी





