Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राहुल गांधी की याचिका खारिज होने पर बोले सांसद वीडी शर्मा, ‘राजनीति में अपना व्यक्तित्व होना चाहिए’

    September 9, 2026

    छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में तीन नए जजों की नियुक्ति का रास्ता साफ, कॉलेजियम ने की अनुशंसा

    September 9, 2026

    समान नागरिक संहिता पर दुर्ग में हाईलेवल बैठक, पारंपरिक मान्यताओं से कानूनी सुधारों तक हुई चर्चा

    September 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राहुल गांधी की याचिका खारिज होने पर बोले सांसद वीडी शर्मा, ‘राजनीति में अपना व्यक्तित्व होना चाहिए’
    • छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में तीन नए जजों की नियुक्ति का रास्ता साफ, कॉलेजियम ने की अनुशंसा
    • समान नागरिक संहिता पर दुर्ग में हाईलेवल बैठक, पारंपरिक मान्यताओं से कानूनी सुधारों तक हुई चर्चा
    • 13 जिला शिक्षा अधिकारी का हुआ तबादला, देखें पूरी सूची..
    • शराब के नशे में स्कूल बस चलाना पड़ा भारी, ड्राइवर को 3 दिन की सजा और ₹15 हजार अर्थदंड
    • अंबिकापुर के सिद्धार्थ हॉस्पिटल में बड़ी लापरवाही, मासूम को लगा एक्सपायरी इंजेक्शन; हालत बिगड़ी
    • नालंदा परिसर से ई-बस तक… CM साय ने नगरीय विकास योजनाओं की समीक्षा की, अमृत मिशन की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी
    • बस्तर दशहरा 2026: आस्था और परंपरा के साथ आधुनिक व्यवस्थाओं का होगा संगम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, September 9
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » पुलिस आरक्षक की गुंडागर्दी: बर्थडे पार्टी मना रहे युवकों से की मारपीट, होटल में किया उत्पात

    पुलिस आरक्षक की गुंडागर्दी: बर्थडे पार्टी मना रहे युवकों से की मारपीट, होटल में किया उत्पात

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 15, 2025 मध्यप्रदेश No Comments2 Mins Read
    पुलिस आरक्षक की गुंडागर्दी: बर्थडे पार्टी मना रहे युवकों से की मारपीट

    शहडोल। जिले के बुढ़ार थाना क्षेत्र अंतर्गत अमलाई चौक स्थित एक निजी होटल में सोमवार रात उस समय हड़कंप मच गया जब जन्मदिन की पार्टी मना रहे युवकों पर एक पुलिस आरक्षक ने जमकर कहर बरपाया। बताया जा रहा है कि ग्राम जमुई से आए कुछ युवक होटल के एक कमरे में केक काटकर जन्मदिन मना रहे थे, तभी बगल के कमरे में शराब का सेवन कर रहा पुलिसकर्मी शिशिर अचानक युवकों के कमरे में घुस गया और बिना किसी कारण के गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरक्षक शिशिर ने युवकों को कमरे में बंधक बनाकर लात-घूंसे चलाए। इतना ही नहीं, उन्होंने पार्टी के लिए लाया गया केक भी फेंक दिया। होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई है, जिसकी वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

    Read Also-  मध्य प्रदेश बनेगा लॉजिस्टिक हब, इंदौर – भोपाल से दुबई के लिए जल्द शुरू होंगी सीधी उड़ानें

    शराब के नशे में था आरोपी आरक्षक
    मिली जानकारी के अनुसार, आरक्षक शिशिर शराब के नशे में था और पूर्व में भी इस तरह की घटनाओं में उसका नाम सामने आ चुका है। इस बार उसने सारी हदें पार करते हुए सीधे युवकों पर हमला कर दिया। इस घटना के बाद यह सवाल उठने लगा है कि क्या आरक्षक ड्यूटी पर था या नशे में धुत होकर निजी जीवन में भी कानून को ठेंगा दिखा रहा था।

    एसपी ने लिया संज्ञान, आरक्षक लाइन अटैच
    मामले की गंभीरता को देखते हुए शहडोल पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपी आरक्षक को लाइन अटैच कर दिया है। साथ ही पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं। एसपी श्रीवास्तव ने स्पष्ट कहा है कि यदि जांच में आरक्षक दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    Read Also-  डिमांड पूरी न होने पर पति ने दिया तीन तलाक, पुलिस ने दर्ज किया मामला

    पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
    इस घटना ने एक बार फिर पुलिस की कार्यशैली और अनुशासन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस पुलिसकर्मी को जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है, वही अगर खुद कानून हाथ में ले ले तो आम आदमी की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित हो सकेगी यह चिंता का विषय है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    crime news crime news in shahdol crime news shahdol shahdol crime news shahdol news crime
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    CM डॉ. मोहन यादव की शराफ ग्रुप से अहम मुलाकात, MP में 250-450 करोड़ निवेश प्रस्ताव पर चर्चा

    टेकऑफ से पहले विमान में आई तकनीकी खराबी, जबलपुर से इंदौर की इंडिगो फ्लाइट रद्द

    दुबई दौरे पर CM डॉ. मोहन यादव, MP में निवेश के लिए वैश्विक निवेशकों को दिया न्योता

    ‘एजुकेशन डायलॉग’ में CM डॉ. मोहन यादव का युवा शिक्षा अधिकारियों से सीधा संवाद, बोले- कोई बच्चा पीछे न रहे

    CM डॉ. मोहन यादव ने सीहोर में किया पहले पावर ट्रांसफॉर्मर का रोल-आउट, 2000 युवाओं को रोजगार की उम्मीद

    भोपाल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सरकार रखेगी मजबूत पक्ष, CM डॉ. मोहन यादव बोले- व्यापारियों के हितों का रखेंगे ध्यान

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.