कवर्धा। सावन के पावन दूसरे सोमवार पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा गहन शिवभक्ति में लीन नजर आईं। उन्होंने मध्यप्रदेश के अमरकंटक से नर्मदा जल लेकर 151 किलोमीटर लंबी कांवड़ यात्रा की शुरुआत की है। यह यात्रा घने जंगलों और पहाड़ी रास्तों से होकर डोंगरिया जलेश्वर महादेव और भोरमदेव मंदिर तक जाएगी, जहां वे जलाभिषेक करेंगी।
मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, लैंडिंग के दौरान फिसला Air India का विमान
इस पुण्य यात्रा में उनके साथ सैकड़ों श्रद्धालु ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों के साथ कांवड़ उठाए चल रहे हैं। श्रद्धालुओं का समूह पंचमुखी बूढ़ा महादेव और भोरमदेव बाबा को नर्मदा जल अर्पित करेगा।
भक्ति, समर्पण और आस्था से ओत-प्रोत इस यात्रा को लेकर क्षेत्र में गहरी श्रद्धा का माहौल बना हुआ है। विधायक बोहरा की इस धार्मिक पहल को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह और आस्था दोनों चरम पर हैं।




