Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    पेपर लीक पर सख्ती की तैयारी, NTA सुधार के लिए बनी टास्क फोर्स; CM साय ने जताया आभार

    July 27, 2026

    ‘पीएम की उल्टी गिनती शुरू’, टास्क फोर्स और Gen-Z मुद्दे पर पीसीसी चीफ दीपक बैज का बड़ा बयान

    July 27, 2026

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार: 10 साल की जेल, ₹10 करोड़ जुर्माने वाला बिल लोकसभा में पेश

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पेपर लीक पर सख्ती की तैयारी, NTA सुधार के लिए बनी टास्क फोर्स; CM साय ने जताया आभार
    • ‘पीएम की उल्टी गिनती शुरू’, टास्क फोर्स और Gen-Z मुद्दे पर पीसीसी चीफ दीपक बैज का बड़ा बयान
    • पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार: 10 साल की जेल, ₹10 करोड़ जुर्माने वाला बिल लोकसभा में पेश
    • मृत प्रोपराइटर के उत्तराधिकारियों से टैक्स वसूली गैरकानूनी, हाई कोर्ट ने रद्द किया रिकवरी नोटिस
    • IFS अधिकारियों का तबादला, संजीता गुप्ता राज्य लघु वनोपज संघ की प्रभारी प्रबंध संचालक नियुक्त…
    • रायपुर में बिना अनुमति पोस्टर-फ्लैक्स लगाने पर ₹5 हजार जुर्माना, दुकानों की ब्रांडिंग पर भी सख्ती
    • शादी का झांसा देकर युवती का शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार
    • पीतल कारोबारी राजकुमार सराफ के घर-कारखाने पर आयकर विभाग का छापा, दस्तावेज लेकर लौटी टीम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, July 27
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी: चौथे टेस्ट में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, भारत ने किए तीन बदलाव

    एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी: चौथे टेस्ट में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, भारत ने किए तीन बदलाव

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 23, 2025 trending No Comments2 Mins Read
    चौथे टेस्ट में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, भारत ने किए तीन बदलाव

    स्पोर्ट्स डेस्क। मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का चौथा टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस हारने को राहत भरा बताया और कहा कि वह फैसले को लेकर उलझन में थे।

    भारतीय टीम ने इस मुकाबले के लिए तीन बदलाव किए हैं। करुण नायर की जगह युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन को मौका दिया गया है। वहीं, चोटिल नीतीश कुमार रेड्‌डी और आकाश दीप की जगह शार्दूल ठाकुर और तेज गेंदबाज अंशुल कम्बोज को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। अंशुल कम्बोज इस मैच से अपना टेस्ट डेब्यू कर रहे हैं। उन्हें पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दीप दासगुप्ता ने टेस्ट कैप सौंपी।

    Read Also-   नीतीश रेड्डी एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी से बाहर, अर्शदीप भी चोटिल, अंशुल कंबोज टीम में शामिल

    इंग्लैंड ने मैच से दो दिन पहले ही अपनी प्लेइंग इलेवन घोषित कर दी थी। टीम में केवल एक बदलाव हुआ है। इंजर्ड स्पिनर शोएब बशीर की जगह बाएं हाथ के स्पिनर लियम डॉसन को टीम में शामिल किया गया है। बाकी 10 खिलाड़ी वही हैं, जिन्होंने लॉर्ड्स टेस्ट में हिस्सा लिया था।

    पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत फिलहाल 1-2 से पीछे चल रहा है। पहला टेस्ट इंग्लैंड ने 5 विकेट से जीता था, जबकि भारत ने दूसरा टेस्ट 336 रन से अपने नाम किया। तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड ने 22 रन से जीत दर्ज कर सीरीज में बढ़त हासिल की। भारत अभी तक ओल्ड ट्रैफर्ड में कोई टेस्ट मुकाबला नहीं जीत सका है, ऐसे में यह मैच टीम के लिए अहम होगा।

    Read Also-  चौथे टेस्ट से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, युवा तेज़ गेंदबाज़ अंशुल कंबोज को मिली जगह, रविचंद्रन अश्विन ने बताया ‘अगला बुमराह’

    दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:

    भारत: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दूल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अंशुल कम्बोज।

    इंग्लैंड: बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, जैमी स्मिथ, लियम डॉसन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, क्रिस वोक्स।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    ind vs eng 4th test ind vs eng 4th test 2025 ind vs eng 4th test live ind vs eng 4th test match ind vs eng 4th test palying 11
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    यॉर्कशायर से जुड़े कुलदीप यादव, इंग्लैंड में खेलेंगे वन-डे कप और काउंटी चैंपियनशिप

    इंग्लैंड दौरे की हार भुलाकर जिम्बाब्वे से भिड़ेगी टीम इंडिया, जानें पूरा शेड्यूल और स्क्वॉड

    रोहित का शतक भी नहीं बचा सका भारत को, इंग्लैंड ने तीसरा वनडे जीतकर 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा

    पहले वनडे में भारत की शानदार जीत, इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    छत्तीसगढ़ के युवाओं ने ईस्ट ज़ोन प्रतियोगिता में जीते 12 पदक, सीएम साय ने दी बधाई

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.