रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आगामी 30 जुलाई को मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक सुबह 11 बजे राजधानी स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में होगी।
बैठक में प्रदेश सरकार के सभी मंत्रीगण मौजूद रहेंगे। विभिन्न विभागों से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी और कई नीतिगत फैसले लिए जाने की संभावना है।




