Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में रजत पदक जीतने पर ज्ञानेश्वरी यादव को दी बधाई

    July 27, 2026

    गरियाबंद पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, बोले- धार्मिक विभूतियों को राजनीति में नहीं आना चाहिए

    July 27, 2026

    रायपुर में होटल-लॉज संचालकों को पुलिस की चेतावनी, बिना आईडी कमरा देने पर होगी कार्रवाई

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में रजत पदक जीतने पर ज्ञानेश्वरी यादव को दी बधाई
    • गरियाबंद पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, बोले- धार्मिक विभूतियों को राजनीति में नहीं आना चाहिए
    • रायपुर में होटल-लॉज संचालकों को पुलिस की चेतावनी, बिना आईडी कमरा देने पर होगी कार्रवाई
    • KTUJM में आत्म-नियंत्रण और मेडिटेशन पर कार्यशाला, सकारात्मक सोच का दिया संदेश
    • 2 छात्रों की मलेरिया से मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की विस्तृत मेडिकल रिपोर्ट
    • अगले 3 घंटे रहें सतर्क! छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट जारी
    • खेल अधोसंरचना और प्रशिक्षण को मिलेगी रफ्तार, उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक
    • जेलों में बन रहे बैरक, बाउंड्रीवॉल और वॉच टॉवर की प्रगति पर PWD सचिव ने ली बैठक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, July 28
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल की अहम बैठक आज, रजत जयंती वर्ष और खाद संकट पर हो सकती है चर्चा

    छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल की अहम बैठक आज, रजत जयंती वर्ष और खाद संकट पर हो सकती है चर्चा

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 30, 2025 trending No Comments2 Mins Read
    छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल की अहम बैठक आज
    छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल की अहम बैठक आज

    रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की मंत्रिमंडल की बैठक आज बुधवार को मंत्रालय परिसर में सुबह 11 बजे से आयोजित की जा रही है। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे। सभी मंत्रियों को समय पर मंत्रालय पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।

    बैठक में प्रदेश के समग्र विकास और प्रशासनिक योजनाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। विशेष रूप से राज्य के 25वें स्थापना वर्ष को लेकर बड़े फैसले लिए जाने की संभावना है। साथ ही, खरीफ सीजन में खाद की उपलब्धता पर स्थिति स्पष्ट की जा सकती है।

    Read Also-  दुर्ग में ईडी-ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई: मोक्षित कॉर्पोरेशन के ठिकानों पर छापेमारी

    रजत जयंती वर्ष दो चरणों में मनाने की तैयारी
    छत्तीसगढ़ राज्य का रजत जयंती वर्ष 15 अगस्त 2025 से 6 फरवरी 2026 तक दो चरणों में मनाया जाएगा। पहले चरण के कार्यक्रम 15 अगस्त से 31 अक्टूबर 2025 तक और दूसरे चरण के आयोजन 1 नवंबर 2025 से 6 फरवरी 2026 तक चलेंगे। इस भव्य आयोजन की रूपरेखा को अंतिम रूप देने के लिए आज की बैठक में विस्तृत चर्चा की जाएगी।

    सभी विभागों को रजत जयंती वर्ष के दौरान आयोजन करने के निर्देश दिए जाएंगे। इसके लिए विशेष बजट स्वीकृति और विभागीय प्रस्तावों को मंजूरी दिए जाने की संभावना है।

    Read Also-  ककाड़ीपारा के ग्रामीणों ने बंद स्कूल को फिर से शुरू कर रचा मिसाल, विधायक विक्रम मंडावी पहुंचे समर्थन में

    खाद संकट पर सरकार की स्थिति होगी स्पष्ट
    हाल ही में विधानसभा के मानसून सत्र में खाद और बीज की कमी को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा था। अब सरकार खाद वितरण व्यवस्था की समीक्षा और भविष्य की रणनीति तय करने पर विचार कर सकती है। बैठक में खरीफ सीजन की तैयारियों के तहत खाद की उपलब्धता पर भी विस्तार से चर्चा होगी।

    Read Also-  अब पुलिसकर्मियों पर भी चलेगा कानून का डंडा: बिना हेलमेट पकड़े जाने पर लगेगा जुर्माना, होगी विभागीय कार्रवाई

    अन्य प्रस्तावों पर भी मुहर की संभावना
    मंत्रिमंडल की बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े अन्य प्रस्तावों, योजनाओं की प्रगति और रजत जयंती वर्ष को लेकर जनसंपर्क अभियान पर भी निर्णय लिए जा सकते हैं। माना जा रहा है कि बैठक में लिए गए फैसले राज्य के आगामी विकास एजेंडे को दिशा देंगे।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    chhattisgarh hindi news chhattisgarh ka news chhattisgarh news chhattisgarh news today today chhattisgarh news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में रजत पदक जीतने पर ज्ञानेश्वरी यादव को दी बधाई

    गरियाबंद पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, बोले- धार्मिक विभूतियों को राजनीति में नहीं आना चाहिए

    रायपुर में होटल-लॉज संचालकों को पुलिस की चेतावनी, बिना आईडी कमरा देने पर होगी कार्रवाई

    KTUJM में आत्म-नियंत्रण और मेडिटेशन पर कार्यशाला, सकारात्मक सोच का दिया संदेश

    2 छात्रों की मलेरिया से मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की विस्तृत मेडिकल रिपोर्ट

    अगले 3 घंटे रहें सतर्क! छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट जारी

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.