Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, June 6
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » ककाड़ीपारा के ग्रामीणों ने बंद स्कूल को फिर से शुरू कर रचा मिसाल, विधायक विक्रम मंडावी पहुंचे समर्थन में

    ककाड़ीपारा के ग्रामीणों ने बंद स्कूल को फिर से शुरू कर रचा मिसाल, विधायक विक्रम मंडावी पहुंचे समर्थन में

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 29, 2025Updated:July 29, 2025 trending No Comments2 Mins Read
    ककाड़ीपारा के ग्रामीणों ने बंद स्कूल को फिर से शुरू कर रचा मिसाल, विधायक विक्रम मंडावी पहुंचे समर्थन में

    आशीष पदमवार

    बीजापुर। जिले के भैरमगढ़ ब्लॉक अंतर्गत जांगला संकुल के ककाड़ीपारा गांव में शिक्षा विभाग के युक्तियुक्तीकरण के फैसले के खिलाफ ग्रामीणों ने अनोखी पहल करते हुए बंद किए गए प्राथमिक विद्यालय को अपने स्तर पर शुरू कर रखा है। उल्लेखनीय है कि यही जांगला गांव वर्ष 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के कारण राष्ट्रीय सुर्खियों में आया था।

    शिक्षा विभाग के आदेश के तहत ककाड़ीपारा के प्राथमिक विद्यालय को बंद कर बच्चों को 5 किलोमीटर दूर जांगला के स्कूल में भेजने को कहा गया था। दुर्गम क्षेत्र और बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए ग्रामीणों ने इस निर्णय का विरोध करते हुए गांव में ही शिक्षा की व्यवस्था शुरू कर दी।

    Read Also-  कर्रेगुट्टा पहाड़ी में गूंजेगी अब मोबाइल की घंटी: छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर भीमाराम में मोबाइल टावर स्थापित

    ग्रामीणों ने स्कूल की रसोइया पार्वती कोवासी को शिक्षिका की जिम्मेदारी सौंपी है। वे अब बच्चों को पढ़ाने के साथ-साथ उन्हें मध्याह्न भोजन भी उपलब्ध कराती हैं। इस भोजन की व्यवस्था गांव के लोग आपसी सहयोग से कर रहे हैं, हर दिन एक परिवार भोजन उपलब्ध कराता है। वहीं, गांव के युवा हरिराम पोयाम बच्चों को स्कूल लाने-ले जाने में मदद कर रहे हैं।

    ग्रामीणों की इस पहल को समर्थन देने मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक विक्रम मंडावी स्वयं ककाड़ीपारा पहुंचे। उन्होंने बच्चों, ग्रामीणों और पार्वती कोवासी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बच्चों को स्कूल ड्रेस, कॉपी, पेन, खेल सामग्री और मध्याह्न भोजन के लिए राशन भी वितरित किया। उन्होंने ग्रामीणों के शिक्षा के प्रति जज़्बे की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रयास पूरी राज्य और देश के लिए प्रेरणा है।

    Read Also-   धर्मांतरण और शव दफनाने को लेकर तनाव, चर्च में तोड़फोड़, जिला प्रशासन अलर्ट, गांव में भारी पुलिस बल तैनात

    विधायक मंडावी ने कहा, शिक्षा प्रत्येक नागरिक का मौलिक अधिकार है, लेकिन भाजपा की सरकार युक्तियुक्तीकरण के नाम पर आदिवासी बच्चों से यह अधिकार छीन रही है। उन्होंने यह भी कहा कि वे इस मुद्दे को विधानसभा में उठाएंगे और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मांग करेंगे कि हर गांव में स्कूल खोला जाए और ककाड़ीपारा जैसे गांवों की आवाज सुनी जाए।

    ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि कई बार कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी से गुहार लगाने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में गांववासियों ने आपसी सहयोग से स्कूल का संचालन जारी रखने का संकल्प लिया है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bijapur news bijapur news cg bijapur news hindi bijapur news today bilapur news news bijapur
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    CG NEWS: मेहमानों को शादी में बफे सिस्टम से भोजन कराने पर सामाजिक प्रतिबंध, डीजे बजाने थमाया नोटिस  

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    बॉयज हॉस्टल में 10वीं के छात्र ने लगाई फांसी, आत्महत्या का कारण अज्ञात, जांच में जुटी पुलिस  

    सुरक्षाबालों को बड़ी सफलता: नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए 46 लाख बरामद, बड़े पैमाने पर हथियार-उपकरण भी मिले

    गणेश शंकर मिश्रा बनाए गए राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

    बीजापुर में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 वर्दीधारी नक्सली ढेर, कई हथियार बरामद

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.