Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    पदोन्नति पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ज्वाइनिंग डेट नहीं नियुक्ति वर्ष से गिनी जाएगी अर्हकारी सेवा

    September 6, 2026

    झीरम फैसले पर CM साय का कांग्रेस को जवाब- सबूत थे तो NIA को देते, जेब में लेकर क्यों घूमते रहे?

    September 6, 2026

    ‘जातिगत जनगणना से भाग रही मोदी सरकार’, नाना पटोले ने प्रारूप पर साधा निशाना

    September 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पदोन्नति पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ज्वाइनिंग डेट नहीं नियुक्ति वर्ष से गिनी जाएगी अर्हकारी सेवा
    • झीरम फैसले पर CM साय का कांग्रेस को जवाब- सबूत थे तो NIA को देते, जेब में लेकर क्यों घूमते रहे?
    • ‘जातिगत जनगणना से भाग रही मोदी सरकार’, नाना पटोले ने प्रारूप पर साधा निशाना
    • कोंडागांव में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, जंगल से पिस्टल, बारूद और वॉकी-टॉकी बरामद
    • साइबर ठगी के खिलाफ सुकमा पुलिस की मुहिम में जुड़े ए.आर. रहमान, जारी किया जागरूकता संदेश
    • मंत्री रामविचार नेताम ने देखी सड़क की बदहाली, मौके से कलेक्टर को लगाई फटकार, अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश
    • ‘एजुकेशन डायलॉग’ में CM डॉ. मोहन यादव का युवा शिक्षा अधिकारियों से सीधा संवाद, बोले- कोई बच्चा पीछे न रहे
    • जस्टिस कृष्ण राम महापात्रा होंगे छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस, केंद्र ने जारी किया आदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, September 6
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » कर्रेगुट्टा पहाड़ी में गूंजेगी अब मोबाइल की घंटी: छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर भीमाराम में मोबाइल टावर स्थापित

    कर्रेगुट्टा पहाड़ी में गूंजेगी अब मोबाइल की घंटी: छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर भीमाराम में मोबाइल टावर स्थापित

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 29, 2025 बस्तर संभाग No Comments2 Mins Read
    कर्रेगुट्टा पहाड़ी में गूंजेगी अब मोबाइल की घंटी

    बीजापुर। माओवादी गतिविधियों से प्रभावित कोर क्षेत्र छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर स्थित बीजापुर जिले के थाना उसूर क्षेत्र के ग्राम भीमाराम में पहली बार मोबाइल नेटवर्क की सुविधा शुरू हो गई है। निजी मोबाइल टावर की स्थापना से अब इस इलाके के हजारों ग्रामीणों को मोबाइल संचार की सुविधा उपलब्ध हो गई है।

    इस मोबाइल टावर की स्थापना छत्तीसगढ़ सरकार की “नियद नेल्ला नार” योजना और केंद्र सरकार की “यूनिवर्सल सर्विस ऑब्लिगेशन फंड (USOF)” योजना के तहत की गई है। इसका लाभ भीमाराम के साथ-साथ रामपुर, उतलापल्ली, मलेमपेंटा जैसे दूरदराज और दुर्गम गांवों को मिलेगा, जहां अब तक मोबाइल नेटवर्क की भारी कमी थी।

    Read Also-  अंतरजातीय विवाह पर नाराज़ ग्रामीणों ने DSP के परिवार का किया सामाजिक बहिष्कार, FIR दर्ज

    शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा
    मोबाइल नेटवर्क चालू होने से अब क्षेत्र के छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को ऑनलाइन शिक्षा और डिजिटल सामग्री तक आसान पहुंच मिल सकेगी। साथ ही ग्रामीणों को टेलीमेडिसिन, ऑनलाइन बैंकिंग, सरकारी योजनाओं और अन्य डिजिटल सेवाओं का लाभ भी आसानी से मिलेगा।

    सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती
    संचार सुविधा बहाल होने से अब प्रशासन और सुरक्षा बलों के लिए भी क्षेत्र में संपर्क बनाए रखना अधिक सुलभ हो जाएगा। इससे न केवल सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ होगी, बल्कि राज्य और केंद्र सरकार की डिजिटल इंडिया पहल को भी जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: हाईकोर्ट ने अनवर ढेबर को नहीं दी राहत, गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका खारिज

    ग्रामीणों में खुशी की लहर
    मोबाइल टावर के शुरू होने से भीमाराम और आसपास के गांवों में खुशी की लहर है। ग्रामीणों का कहना है कि अब वे अपने रिश्तेदारों, बच्चों और सरकारी अधिकारियों से सीधे जुड़ पाएंगे। उनका मानना है कि यह सुविधा सिर्फ एक मोबाइल नेटवर्क नहीं, बल्कि उनके भविष्य की दिशा बदलने वाला एक ऐतिहासिक कदम है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bijapur news bijapur news cg bijapur news today bijapur today news bilapur news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    कोंडागांव में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, जंगल से पिस्टल, बारूद और वॉकी-टॉकी बरामद

    साइबर ठगी के खिलाफ सुकमा पुलिस की मुहिम में जुड़े ए.आर. रहमान, जारी किया जागरूकता संदेश

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस घोषित: शराब दुकानें और बार रहेंगे बंद, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

    छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, 28 जिलों में अलर्ट; कोरबा में 17 सेमी बारिश

    जगदलपुर में कर्मचारी कल्याण समिति के 3 करोड़ के गबन मामले में एक और प्रधान आरक्षक गिरफ्तार

    रविवार को कई जिलों में बारिश के आसार, तेज हवा और आकाशीय बिजली का अलर्ट

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.