Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना

    May 9, 2026

    युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू

    May 8, 2026

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना
    • युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू
    • व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, May 13
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » कोल लेवी घोटाले के आरोपी सूर्यकांत त्रिपाठी को दूसरे जेल में किया जा सकता है शिफ्ट, कोर्ट में आज सुनवाई

    कोल लेवी घोटाले के आरोपी सूर्यकांत त्रिपाठी को दूसरे जेल में किया जा सकता है शिफ्ट, कोर्ट में आज सुनवाई

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 30, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    कोल लेवी घोटाले के आरोपी सूर्यकांत त्रिपाठी को दूसरे जेल में किया जा सकता है शिफ्ट

    रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोल लेवी घोटाले में जेल में बंद मुख्य आरोपी सूर्यकांत त्रिपाठी को अंबिकापुर जेल में स्थानांतरित करने की तैयारी की जा रही है। जेल प्रशासन की ओर से इस संबंध में विशेष ईडी कोर्ट में अर्जी दाखिल की गई है, जिस पर आज सुनवाई होनी है। जेल प्रशासन का आरोप है कि सूर्यकांत त्रिपाठी रायपुर जेल में अनुशासनहीनता कर रहे हैं और प्रशासनिक कार्रवाई में सहयोग नहीं कर रहे।

    VIP ट्रीटमेंट और सिंडिकेट की शिकायत
    इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) की विशेष कोर्ट में जेल में बंद कोल लेवी, आबकारी और कस्टम मिलिंग घोटालों से जुड़े अन्य आरोपियों के खिलाफ भी शिकायत दर्ज की गई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि ये सभी आरोपी जेल में एक संगठित सिंडिकेट चला रहे हैं और उन्हें VIP ट्रीटमेंट मिल रही हैं। इसके बाद कोर्ट ने इन सभी आरोपियों को राज्य की विभिन्न जेलों में स्थानांतरित करने का आदेश दिया था।

    Read Also-  सीएम साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक शुरू, रजत जयंती वर्ष और खाद संकट पर हो सकती है चर्चा

    49.73 करोड़ की संपत्ति कुर्क
    प्रवर्तन निदेशालय ने इस घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत कार्रवाई करते हुए सूर्यकांत त्रिपाठी और अन्य आरोपियों से जुड़ी 49.73 करोड़ रुपये की 100 से अधिक चल-अचल संपत्तियों को 30 जनवरी 2025 तक के लिए अनंतिम रूप से कुर्क किया है। इसमें बैंक बैलेंस, नकदी, वाहन, आभूषण और जमीन शामिल हैं।

    क्या है कोयला लेवी घोटाला
    ED की जांच में सामने आया है कि जुलाई 2020 से जून 2022 के बीच कोयले के हर टन पर 25 रुपये की अवैध वसूली की गई। आरोप है कि इस अवैध वसूली में राज्य के वरिष्ठ राजनेताओं और अफसरों की मिलीभगत रही। 15 जुलाई 2020 को खनिज विभाग के तत्कालीन संचालक IAS समीर बिश्रोई द्वारा एक आदेश जारी किया गया, जिसके बाद कोयला परिवहन परमिट की प्रक्रिया ऑनलाइन से ऑफलाइन कर दी गई।

    Read Also-  दुर्ग में ईडी-ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई: मोक्षित कॉर्पोरेशन के ठिकानों पर छापेमारी

    बताया गया कि परमिट उन्हीं व्यापारियों को मिलते थे, जो आरोपी सूर्यकांत त्रिपाठी के कर्मचारियों को प्रति टन 25 रुपये की दर से भुगतान करते थे। इस तरह करीब 570 करोड़ रुपये की अवैध वसूली की गई।

    कहां खर्च हुआ घोटाले का पैसा
    जांच में खुलासा हुआ है कि इस घोटाले से मिली रकम का इस्तेमाल नेताओं और अधिकारियों को रिश्वत देने और चुनावी खर्चों में किया गया। इसके अलावा, आरोपियों ने इस धन से कई संपत्तियां भी खरीदीं।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    chhattisgarh hindi news chhattisgarh news chhattisgarh news in hindi chhattisgarh news today today chhattisgarh news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    रायपुर–बिलासपुर हाईवे पर भीषण हादसा: ट्रक ने बस को मारी जोरदार टक्कर, 4 की मौत, 25 से ज्यादा घायल

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.