रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज राज्य मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो गई है। बैठक में प्रदेश के समग्र विकास और प्रशासनिक योजनाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। विशेष रूप से राज्य के 25वें स्थापना वर्ष को लेकर बड़े फैसले लिए जाने की संभावना है। साथ ही, खरीफ सीजन में खाद की उपलब्धता पर स्थिति स्पष्ट की जा सकती है।
Read Also- बीजापुर में CRPF जवान ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
खाद संकट पर सरकार की स्थिति होगी स्पष्ट
हाल ही में विधानसभा के मानसून सत्र में खाद और बीज की कमी को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा था। अब सरकार खाद वितरण व्यवस्था की समीक्षा और भविष्य की रणनीति तय करने पर विचार कर सकती है। बैठक में खरीफ सीजन की तैयारियों के तहत खाद की उपलब्धता पर भी विस्तार से चर्चा होगी।
Read Also- कैबिनेट बैठक के बाद अमेरिका दौरे पर रवाना होंगे वित्त मंत्री ओपी चौधरी
अन्य प्रस्तावों पर भी मुहर की संभावना
मंत्रिमंडल की बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े अन्य प्रस्तावों, योजनाओं की प्रगति और रजत जयंती वर्ष को लेकर जनसंपर्क अभियान पर भी निर्णय लिए जा सकते हैं। माना जा रहा है कि बैठक में लिए गए फैसले राज्य के आगामी विकास एजेंडे को दिशा देंगे।




