Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पुनर्वास एवं नक्सल प्रभावित परिवारों के लिए संचालित योजनाओं की समीक्षा की

    August 11, 2026

    मुख्य सचिव की विभागीय सचिवों के साथ बैठक, योजनाओं की प्रगति और क्रियान्वयन की समीक्षा

    August 11, 2026

    कांकेर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, डिप्टी CM अरुण साव के नेतृत्व में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब

    August 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पुनर्वास एवं नक्सल प्रभावित परिवारों के लिए संचालित योजनाओं की समीक्षा की
    • मुख्य सचिव की विभागीय सचिवों के साथ बैठक, योजनाओं की प्रगति और क्रियान्वयन की समीक्षा
    • कांकेर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, डिप्टी CM अरुण साव के नेतृत्व में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब
    • बिलासपुर में दंपती की संदिग्ध मौत, फांसी के फंदे पर मिले शव; जांच में जुटी पुलिस
    • GeM सस्टेनेबल प्रोक्योरमेंट अवार्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीदी में 113% की बढ़ोतरी
    • विधायक अजय चंद्राकर का कांग्रेस पर हमला, झीरम से लेकर आदिवासी दिवस तक कई मुद्दों पर साधा निशाना
    • वेस्टइंडीज की बढ़ी मुश्किलें, लगातार तीसरी बार क्वालीफायर से विश्व कप में पहुंचने की चुनौती
    • 5,000mAh बैटरी और दमदार फीचर्स के साथ Lava Smart 4 भारत में हुआ लॉन्च: ₹8,499 में एंट्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, August 11
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » बस्तर का युवक नक्सली अर्बन नेटवर्क का हिस्सा, एनआईए ने हरियाणा से किया गिरफ्तार

    बस्तर का युवक नक्सली अर्बन नेटवर्क का हिस्सा, एनआईए ने हरियाणा से किया गिरफ्तार

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareAugust 1, 2025 राष्ट्रीय समाचार No Comments2 Mins Read

    जगदलपुर। बस्तर के दरभा क्षेत्र का निवासी प्रियांशु कश्यप अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की गिरफ्त में है। हरियाणा के रोहतक से उसे गिरफ्तार किया गया है। प्रियांशु पर आरोप है कि वह नक्सलियों के अर्बन नेटवर्क से जुड़ा हुआ था और दिल्ली में पढ़ाई के दौरान नॉर्थ रीजनल ब्यूरो (NRB) को पुनः सक्रिय करने की साजिश में लगा था।

    लंबे समय से थी एनआईए की नजर

    सूत्रों के अनुसार, एनआईए की नजर प्रियांशु पर काफी समय से थी। गिरफ्तारी के बाद उसके पास से मोबाइल फोन, सिम कार्ड, टैबलेट, मेमोरी कार्ड और माओवादी साहित्य बरामद किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि वह शहरी क्षेत्रों में संगठन की जड़ें मजबूत करने में लगा हुआ था।

    नेटवर्क की परतें खुल रही हैं

    प्रियांशु की गिरफ्तारी से पहले इसी मामले में हरियाणा और पंजाब में काम कर रहे माओवादी स्टेट ऑर्गनाइजिंग कमेटी इंचार्ज अजय सिंगल उर्फ अमन और सीपीआई (माओवादी) के सदस्य विशाल सिंह को भी एनआईए ने हिरासत में लिया था। इन सभी गिरफ्तारियों से नक्सलियों के शहरी नेटवर्क की जटिल परतें खुलने लगी हैं।

    पूछताछ में जुटी जांच एजेंसी

    एनआईए अधिकारी फिलहाल प्रियांशु से गहन पूछताछ कर रहे हैं। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि उसका संपर्क किन-किन संगठनों या लोगों से था, और क्या वह किसी स्लीपर सेल या रिक्रूटमेंट मॉड्यूल का हिस्सा भी था।

     शहरी नेटवर्क पर करारा वार

    विशेषज्ञों का मानना है कि प्रियांशु की गिरफ्तारी माओवादी संगठन के लिए बड़ा झटका है, खासकर उस समय जब वे शहरों में नेटवर्क पुनः स्थापित करने की कोशिश कर रहे थे। यह गिरफ्तारी राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता और प्रभावी कार्रवाई का संकेत भी देती है। फिलहाल प्रियांशु को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है और आगे की जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है।

     

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    पत्रकारों की सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय कानून की मांग, 2 अक्टूबर को मनाया जाएगा ‘पत्रकार मांग दिवस’

    कार्यरत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट की समय-सीमा, 2028 तक TET उत्तीर्ण करना जरूरी

    बायोफैच इंडिया-2026 में छत्तीसगढ़ के जैविक उत्पादों का जलवा, विष्णुभोग चावल और प्राकृतिक शहद ने बटोरी सुर्खियां

    संसदीय समिति की बैठक में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उठाए छत्तीसगढ़ के खनिज विकास से जुड़े मुद्दे

    रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल की शिकायत पर लोकसभा सचिवालय सक्रिय, स्वास्थ्य सचिव विवाद की मांगी तथ्यात्मक रिपोर्ट

    कुलगाम में आतंकियों ने दो छत्तीसगढ़ी मजदूरों की हत्या, सुरक्षा एजेंसियों का सर्च ऑपरेशन जारी

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.