Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, June 14
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » लगातार गिरावट के बाद डिफेंस स्टॉक्स में जोरदार वापसी, निवेशकों की खरीदारी से बाजार में नई चमक

    लगातार गिरावट के बाद डिफेंस स्टॉक्स में जोरदार वापसी, निवेशकों की खरीदारी से बाजार में नई चमक

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareAugust 4, 2025 trending No Comments2 Mins Read
    लगातार गिरावट के बाद डिफेंस स्टॉक्स में जोरदार वापसी

    नई दिल्ली। डिफेंस सेक्टर के शेयरों में आज जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली, जिससे निवेशकों के बीच एक बार फिर इस सेक्टर को लेकर भरोसा लौटता नजर आया। पिछले आठ में से सात कारोबारी सत्रों में गिरावट का सामना कर चुके डिफेंस स्टॉक्स ने आज जोरदार वापसी की, जिससे बाजार में हलचल मच गई।

    डेटा पैटर्न्स में सबसे अधिक तेजी
    डिफेंस शेयरों की इस तेजी में सबसे आगे रहा डेटा पैटर्न्स, जिसके शेयर लगभग 4 प्रतिशत उछलकर दोपहर के समय 2667 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहे थे। इसके साथ ही गार्डन रीच शिपबिल्डर्स और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) के शेयरों में भी क्रमशः करीब 3 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।

    Read Also-  सेना पर टिप्पणी का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को लगाई फटकार, कहा- आपको कैसे पता चीन ने 2000 किमी जमीन कब्जा ली?

    HAL, BEL, BEML के स्टॉक्स में भी तेजी
    अन्य प्रमुख डिफेंस कंपनियों में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के शेयर 1.88 प्रतिशत, बीईएमएल के शेयर 2.22 प्रतिशत और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर 2.92 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुए। वहीं, निफ्टी इंडिया डिफेंस इंडेक्स ने भी बीते आठ सत्रों की गिरावट के बाद आज लगभग 2 प्रतिशत की उछाल दर्ज की।

    कुछ डिफेंस स्टॉक्स में कमजोरी बरकरार
    हालांकि, सभी डिफेंस स्टॉक्स में तेजी नहीं रही। यूनिमेच एयरोस्पेस, सिएंट डीएलएम और जेन टेक्नोलॉजीज जैसे कुछ स्टॉक्स लाल निशान पर बंद हुए, जिससे संकेत मिलता है कि पूरे सेक्टर में एक समान सकारात्मक रुख नहीं है।

    Read Also-  केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के घर को बम से उड़ाने की मिली धमकी, आरोपी गिरफ्तार

    ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद से बनी थी तेज़ी की लहर
    गौरतलब है कि बीते अप्रैल में कश्मीर में पर्यटकों पर आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया गया था। इस सैन्य कार्रवाई में पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकानों को भारी नुकसान पहुंचाया गया था। इसके बाद डिफेंस शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी, जिसमें कई स्टॉक्स 40% से 80% तक चढ़ गए थे।

    नतीजों से उठी चिंता भी
    हालांकि हाल ही में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और मझगांव डॉक के तिमाही नतीजे बाजार की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके। इससे इन कंपनियों के ऊंचे वैल्यूएशन को लेकर कुछ विश्लेषकों में चिंता बनी हुई है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    best defence stocks in india best defense stocks defense stocks defense stocks to buy investing in defense stocks
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    मोदी सरकार ने फिर बजाया महंगाई का डंका, पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार चौथी बढ़ोतरी

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    Chandra Grahan 2026: कुछ घंटों बाद लगेगा चंद्र ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये गलतियां

    आज से बिना सिम के नहीं चलेगा WhatsApp, इन यूजर्स को पड़ेगा असर, यहां जाने इस नए नियम के बारे में

    देश में 1 अप्रैल से बिकेगा E20 पेट्रोल, गाड़ियों के माइलेज में होगा इतना असर, पढ़ें पूरी खबर

    पुलवामा हमले की 7वीं बरसी पर शहीदों को नमन, लेथपोरा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.