Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना

    May 9, 2026

    युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू

    May 8, 2026

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना
    • युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू
    • व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, May 12
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » ओवल टेस्ट जीत के बाद बोले विराट कोहली, इन दो सितारों की जमकर की तारीफ!

    ओवल टेस्ट जीत के बाद बोले विराट कोहली, इन दो सितारों की जमकर की तारीफ!

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareAugust 5, 2025Updated:August 5, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    ओवल टेस्ट जीत के बाद बोले विराट कोहली, इन दो सितारों की जमकर की तारीफ!

    Virat Kohli Reaction: ओवल में खेले गए टेस्ट सीरीज के आखिरी मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 6 रनों से हराया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया सीरीज को 2-2 की बराबरी पर समाप्त करने में कामयाब रही। भारत ने इस मुकाबले में 374 रनों का लक्ष्य रखा और जवाब में इंग्लैंड टीम 367 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। ओवल टेस्ट मैच में भारतीय टीम के इस शानदार प्रदर्शन को देखने के बाद दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को इस जीत का असली हीरो बताया है।

    Read Also-   ओवल टेस्ट में टीम इंड‍िया ने रचे कई कीर्तिमान, रिकॉर्डबुक में लिखी नई गाथा…

    विराट कोहली ने पोस्ट के जरिए की टीम इंडिया की तारीफ
    पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए लिखा कि टीम इंडिया की शानदार जीत। सिराज और प्रसिद्ध के शानदार खेल ने हमें यह शानदार जीत दिलाई। सिराज का खास तौर पर जिक्र, जिन्होंने टीम के लिए सबकुछ दांव पर लगा दिया। उनके लिए बहुत खुश हूं। वहीं, 31 वर्षीय सिराज ने अपनी तारीफ के लिए कोहली का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने दिल वाली इमोजी के साथ रिप्लाई देते हुए लिखा कि मुझ पर विश्वास करने के लिए शुक्रिया भैया। विराट का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

    Thank you bhaiya for “Believe”ing in me ❤️ https://t.co/TBWmOMzqmX

    — Mohammed Siraj (@mdsirajofficial) August 4, 2025

    Great win by team india. Resilience and determination from Siraj and Prasidh has given us this phenomenal victory. Special mention to Siraj who will put everything on the line for the team. Extremely happy for him ❤️@mdsirajofficial @prasidh43

    — Virat Kohli (@imVkohli) August 4, 2025

    सिराज और कृष्णा ने आखिरी मैच में बरपाया कहर
    आपको बता दें कि मोहम्मद सिराज ने इस पूरे टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के लिए गेंद के साथ बेहतरीन प्रदर्शन किया। सिराज ने ओवल टेस्ट मैच में 9 विकेट लिए। इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला। उन्होंने पहली पारी में चार विकेट चटकाए जबकि दूसरी पारी में पांच विकेट हॉल लिया। सिराज ने पांचवें दिन तीन विकेट लेकर भारत की जीत में बड़ी भूमिका निभाई। वह 23 विकेट लेकर इस सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। प्रसिद्ध कृष्णा ने आखिरी टेस्ट में 8 विकेट सहित इस पूरे सीरीज में कुल 14 विकेट चटकाने में कामयाब रहे।

    सचिन तेंदुलकर ने भी की टीम इंडिया की तारीफ
    ओवल में भारत की रोमांचक जीत पर विराट के अलावा कई और क्रिकेटर्स ने भी रिएक्शन दिया है। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने लिखा कि टेस्ट क्रिकेट, रोंगटें खड़े करने वाला। सीरीज 2-2 से बराबर। बेहतरीन प्रदर्शन भारतीय क्रिकेट के महानायकों। क्या शानदार जीत।

    Test cricket… absolute goosebumps.
    Series 2–2, Performance 10/10!

    SUPERMEN from INDIA! What a Win. 💙🇮🇳🏏 pic.twitter.com/ORm1EVcbRH

    — Sachin Tendulkar (@sachin_rt) August 4, 2025

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    reacting to virat kohli reaction on virat kohli speed virat kohli reaction virat kohli reaction
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    छत्तीसगढ़ के युवाओं ने ईस्ट ज़ोन प्रतियोगिता में जीते 12 पदक, सीएम साय ने दी बधाई

    WhatsApp होगा ‘Premium’: पैसे देकर मिलेंगे धांसू स्टिकर्स और एक्स्ट्रा फीचर्स!

    T20 World Cup 2026: ICC ने बांग्लादेश को टूर्नामेंट से किया बाहर, इस टीम को किया गया शामिल

    Ind vs Nz T20 in Raipur: दोनों टीमों के खिलाड़ी रायपुर पहुंचे, एयरपोर्ट से सीधे होटल के लिए हुए रवाना

    रायपुर में भारत VS न्यूजीलैंड T20 23 जनवरी को, आज शाम से ऑनलाइन मिलेगी मैच की टिकिट, जाने क्या है रेट

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.