Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    GeM सस्टेनेबल प्रोक्योरमेंट अवार्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीदी में 113% की बढ़ोतरी

    August 11, 2026

    विधायक अजय चंद्राकर का कांग्रेस पर हमला, झीरम से लेकर आदिवासी दिवस तक कई मुद्दों पर साधा निशाना

    August 11, 2026

    वेस्टइंडीज की बढ़ी मुश्किलें, लगातार तीसरी बार क्वालीफायर से विश्व कप में पहुंचने की चुनौती

    August 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • GeM सस्टेनेबल प्रोक्योरमेंट अवार्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीदी में 113% की बढ़ोतरी
    • विधायक अजय चंद्राकर का कांग्रेस पर हमला, झीरम से लेकर आदिवासी दिवस तक कई मुद्दों पर साधा निशाना
    • वेस्टइंडीज की बढ़ी मुश्किलें, लगातार तीसरी बार क्वालीफायर से विश्व कप में पहुंचने की चुनौती
    • 5,000mAh बैटरी और दमदार फीचर्स के साथ Lava Smart 4 भारत में हुआ लॉन्च: ₹8,499 में एंट्री
    • MP में मानसून की बेरुखी से बढ़ी चिंता, 15% कम बारिश; CM डॉ. मोहन यादव ने बुलाई हाईलेवल इमरजेंसी बैठक
    • दुर्ग के चर्चित गुटखा कारोबारी की बढ़ी मुश्किलें, GST विभाग ने लगाया 317 करोड़ का जुर्माना
    • दल्लीराजहरा-कुसुमकसा रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, जांच में जुटी पुलिस
    • हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: विभाग की गलती से मिली अतिरिक्त सैलरी की वसूली नहीं, कर्मचारी को राहत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, August 11
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » भारत पर अमेरिका के टैरिफ और सैंक्शन: पीएम मोदी ने दिया सख्त जवाब, कहा- किसानों के हितों से समझौता नहीं

    भारत पर अमेरिका के टैरिफ और सैंक्शन: पीएम मोदी ने दिया सख्त जवाब, कहा- किसानों के हितों से समझौता नहीं

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareAugust 7, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    बिहार चुनाव 2025: दूसरे चरण की वोटिंग से पहले पीएम मोदी का विपक्ष पर हमला, कहा- बिहार को कट्टा सरकार नहीं चाहिए

    नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए टैरिफ और संभावित सेकेंडरी सैंक्शन को लेकर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने साफ किया कि भारत अपने किसानों, मछुआरों और डेयरी क्षेत्र से जुड़े लोगों के हितों से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं करेगा।

    दिल्ली में आयोजित एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, भारत की सर्वोच्च प्राथमिकता हमारे किसान हैं। यदि किसानों के हितों की रक्षा के लिए मुझे कोई कीमत चुकानी भी पड़ी, तो मैं इसके लिए तैयार हूं। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत का कृषि और डेयरी क्षेत्र आत्मनिर्भरता की रीढ़ हैं और इन क्षेत्रों को अंतरराष्ट्रीय दबाव में आकर नहीं खोला जाएगा।

    Read Also-  ट्रंप ने भारत पर लगाया 50% टैरिफ, रूसी तेल खरीद के जवाब में उठाया सख्त कदम

    अमेरिका ने भारत पर लगाया अतिरिक्त टैरिफ
    बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के साथ तेल व्यापार करने के कारण भारत पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की थी। इससे पहले पिछले सप्ताह उन्होंने भारत से आयात होने वाले सामानों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लागू किया था। इन दोनों घोषणाओं के बाद अब अमेरिका द्वारा भारत पर कुल 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया जा चुका है।

    सेकेंडरी सैंक्शन की भी दी चेतावनी
    अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने यह भी कहा है कि वे भारत पर रूस के साथ व्यापार करने को लेकर सेकेंडरी सैंक्शन लगाने की तैयारी में हैं। उनका आरोप है कि भारत रूस से तेल खरीदने के मामले में चीन के बेहद करीब है और उसे इसके लिए आर्थिक कीमत चुकानी पड़ेगी।

    Read Also-   अमेरिका ने भारत से आयात पर लगाया 25% अतिरिक्त शुल्क, कांग्रेस ने कहा- अमेरिका कर रहा ब्लैकमेल, मोदी को इंदिरा गांधी से सीख लेनी चाहिए

    क्या होता है सेकेंडरी सैंक्शन?
    सेकेंडरी सैंक्शन वह आर्थिक प्रतिबंध होते हैं जो किसी ऐसे देश पर लगाए जाते हैं जो पहले से प्रतिबंधित देश (जैसे रूस) के साथ व्यापार करता है। अमेरिका का यह कदम भारत और रूस के बीच बढ़ते ऊर्जा व्यापार को सीमित करने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

    भारत ने पहले ही स्पष्ट किया था रुख
    गौरतलब है कि अमेरिका और भारत के बीच चल रही व्यापार वार्ताओं में अमेरिका ने भारत के कृषि और डेयरी क्षेत्रों तक पहुंच की मांग की थी। लेकिन भारत ने साफ कर दिया था कि वह अपने किसानों और डेयरी उत्पादकों के हितों से कोई समझौता नहीं करेगा।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    pm modi on trump pm modi trump pm modi trump response pm modi vs trump trump message to pm modi
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    पत्रकारों की सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय कानून की मांग, 2 अक्टूबर को मनाया जाएगा ‘पत्रकार मांग दिवस’

    कार्यरत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट की समय-सीमा, 2028 तक TET उत्तीर्ण करना जरूरी

    बायोफैच इंडिया-2026 में छत्तीसगढ़ के जैविक उत्पादों का जलवा, विष्णुभोग चावल और प्राकृतिक शहद ने बटोरी सुर्खियां

    संसदीय समिति की बैठक में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उठाए छत्तीसगढ़ के खनिज विकास से जुड़े मुद्दे

    रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल की शिकायत पर लोकसभा सचिवालय सक्रिय, स्वास्थ्य सचिव विवाद की मांगी तथ्यात्मक रिपोर्ट

    कुलगाम में आतंकियों ने दो छत्तीसगढ़ी मजदूरों की हत्या, सुरक्षा एजेंसियों का सर्च ऑपरेशन जारी

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.