Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    April 28, 2026

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, April 30
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने CM साय को लिखा पत्र, रायपुर-धमतरी हत्याकांड पीड़ित परिवारों के लिए की ये मांग

    कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने CM साय को लिखा पत्र, रायपुर-धमतरी हत्याकांड पीड़ित परिवारों के लिए की ये मांग

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareAugust 18, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    30 नवंबर तक 400 यूनिट हाफ बिल योजना लागू करे सरकार, नहीं CM हाउस का करेंगे घेराव- दीपक बैज 

    रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने धमतरी और रायपुर में हाल ही में हुए हत्याकांडों को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखा है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 50-50 लाख रुपए मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की है।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ शराब घोटाला : पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की न्यायिक रिमांड बढ़ी, ED ने मांगी कस्टोडियल रिमांड

    बैज ने पत्र में लिखा कि प्रदेश में नशे का कारोबार तेजी से फैल रहा है। शराब, स्मैक, ड्रग्स, कोकीन, हेरोइन और गांजा जैसी नशीली चीजें आसानी से उपलब्ध हो रही हैं, जिसके कारण अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने सरकार से इस पर कड़ी कार्रवाई करने की अपील की।

    धमतरी ढाबा हत्याकांड का जिक्र
    बैज ने धमतरी के ढाबा हत्याकांड का जिक्र करते हुए कहा कि रायपुर के तीन युवकों आलोक सिंह ठाकुर, नितिन टंडन और सुरेश हियाल की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधियों की तस्वीरों से साफ है कि वे नशे की हालत में थे और हत्या सुनियोजित तरीके से की गई।

    रायपुर डिलीवरी बॉय हत्याकांड पर सवाल
    बैज ने रायपुर के चंगोराभाठा इलाके में मामूली गाड़ी टकराने के विवाद में डिलीवरी बॉय हेमंत कंवर की हत्या के मामले पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मृतक युवक बेगुनाह और घर का इकलौता कमाने वाला था। बावजूद इसके शासन-प्रशासन ने अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ शराब घोटाला : 3200 करोड़ की हेराफेरी में आबकारी अफसरों पर शिकंजा, जल्द होगी पूछताछ

    कथित एनकाउंटर पर भी उठाए सवाल
    कथित एनकाउंटर को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि, नारायणपुर जिले में अभय नेताम और उसके दो साथी चिड़िया मारने गए थे। अभय नेताम ने कहा कि वह नक्सली नहीं, सिर्फ चिड़िया मारने आया था। इसके बावजूद उसकी पीठ में गोली मार दी गई, गोली आर-पार हो गई।

    दीपक बैज ने कहा कि, कौन है जिम्मेदार इस फर्जी एनकाउंटर का? सरकार और गृहमंत्री अब तक चुप क्यों हैं?” उन्होंने कहा कि यह साफ किया जाए कि अभय नेताम नक्सली है या फर्जी एनकाउंटर का शिकार। बैज ने आरोप लगाया कि आदिवासी युवाओं को लगातार फर्जी मुठभेड़ों में मारा जा रहा है ।

    दीपक बैज ने कहा कि आज भी बस्तर के हालात ठीक नहीं हैं। कांग्रेस ने इस मामले की जांच के लिए मोहन मरकाम की अध्यक्षता में कमेटी गठित की है। बैज ने चेतावनी दी कि अगर जिम्मेदारों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो कांग्रेस और आदिवासी संगठन बड़ा आंदोलन करेंगे।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg political news chhattisgarh political latest news chhattisgarh political news chhattisgarh political updates chhattisgarh politics news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    गणेश शंकर मिश्रा बनाए गए राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

    बीजापुर में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 वर्दीधारी नक्सली ढेर, कई हथियार बरामद

    Big Breaking: बिलासपुर हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मौके पर सुरक्षा एजेंसियां तैनात

    छत्तीसगढ़ की दो राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को मतदान, एक-एक सीट भाजपा और कांग्रेस के खाते में जाना तय

    अमृत धारा महोत्सव बना “अंदरूनी महाभारत”: मंच पर कम, गेट पर ज्यादा भीड़

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.