Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    31.80 लाख की ठगी का खुलासा, EV डीलरशिप और कैशबैक का झांसा देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

    September 20, 2026

    महानदी जल विवाद पर CM साय का बड़ा बयान, बोले- ‘बहुत जल्द होने वाला है समाधान’

    September 20, 2026

    छत्तीसगढ़ में ग्रामीण विकास को मिलेगी रफ्तार: वीबी-जीरामजी में अनुमेय कार्य 318 से बढ़कर 375 हुए

    September 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 31.80 लाख की ठगी का खुलासा, EV डीलरशिप और कैशबैक का झांसा देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
    • महानदी जल विवाद पर CM साय का बड़ा बयान, बोले- ‘बहुत जल्द होने वाला है समाधान’
    • छत्तीसगढ़ में ग्रामीण विकास को मिलेगी रफ्तार: वीबी-जीरामजी में अनुमेय कार्य 318 से बढ़कर 375 हुए
    • युवा धर्म संसद ने हमें समझाया है धर्म का वास्तविक महत्व : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
    • अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए 18.42 करोड़ रुपए जारी, 1535 शिक्षकों को मिलेगा लाभ
    • धमतरी में फर्जी पुलिसकर्मी बनकर लूटपाट, दो फरार आरोपी गिरफ्तार; कार-मोबाइल समेत 7.58 लाख की संपत्ति जब्त
    • महाराजा अग्रसेन जयंती पर छुट्टी की घोषणा, अग्रवाल समाज ने CM साय का जताया आभार
    • मिशन अमृत 2.0 से शहरों में बढ़ेगी हरियाली, नागरिकों को मिलेंगे बेहतर और सुविधायुक्त सार्वजनिक स्थल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, September 20
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » मारुति की पहली इलेक्ट्रिक SUV ‘E Vitara’ कल होगी लॉन्च, पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

    मारुति की पहली इलेक्ट्रिक SUV ‘E Vitara’ कल होगी लॉन्च, पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareAugust 25, 2025 Auto & Gadget No Comments2 Mins Read
    मारुति की पहली इलेक्ट्रिक SUV ‘E Vitara’ कल होगी लॉन्च

    भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाते हुए मारुति सुजुकी अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV E Vitara लॉन्च करने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 अगस्त को गुजरात के हंसलपुर स्थित सुजुकी मोटर प्लांट में इस गाड़ी की प्रोडक्शन लाइन का शुभारंभ करेंगे और इसे हरी झंडी दिखाएंगे।

    मारुति सुजुकी की यह मेड-इन-इंडिया इलेक्ट्रिक SUV न केवल भारतीय ग्राहकों के लिए, बल्कि वैश्विक बाजार के लिए भी तैयार की जा रही है। कंपनी का कहना है कि E Vitara का निर्यात यूरोप, जापान समेत 100 से अधिक देशों में किया जाएगा।

    आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम
    सरकार की ओर से जारी बयान के मुताबिक प्रधानमंत्री इस मौके पर दो अहम परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। पहला, सुजुकी की वैश्विक रणनीतिक बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन (BEV) E Vitara की लॉन्चिंग और दूसरा, गुजरात में स्थापित TDS लिथियम-आयन बैटरी प्लांट का उद्घाटन।

    तोशिबा, डेंसो और सुजुकी के संयुक्त प्रयास से बने इस संयंत्र में बैटरियों का उत्पादन किया जाएगा। इसके बाद भारत में ही लगभग 80% लिथियम-आयन बैटरी का निर्माण संभव होगा। सरकार का मानना है कि यह पहल ग्रीन एनर्जी, मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में अहम साबित होगी।

    E Vitara की खासियतें

    नई इलेक्ट्रिक SUV को कई आधुनिक और प्रीमियम फीचर्स से लैस किया गया है:

    • पैनोरमिक सनरूफ और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल
    • वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें और 7 एयरबैग
    • सुरक्षा के लिए 360 डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक (ऑटो होल्ड के साथ)
    • लेवल 2 ADAS तकनीक
    • बैटरी विकल्प: 49 kWh और 61 kWh, जो वाहन को 500 किमी से अधिक की रेंज देंगे।

    बाजार में कब आएगी?
    हरी झंडी दिखाए जाने के बाद SUV का उत्पादन तुरंत शुरू होगा। पहले इसे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भेजा जाएगा, जबकि भारतीय ग्राहकों के लिए इसके अगले कुछ महीनों में उपलब्ध होने की उम्मीद है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    electric suv maruti maruti grand vitara cng launched maruti suzuki electric suv evx maruti suzuki evx electric suv maruti vitara launch date in india when maruti will launch electric car
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    29 सितंबर को लॉन्च होगा iQOO 16

    7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कल भारत में लॉन्च होगा Oppo K14 Lite

    भारत में 15 सितंबर को लॉन्च होगा Moto Buds 2 Fusion

    11 साल बाद झीरम कांड में आया फैसला, NIA कोर्ट ने 10 आरोपियों को दोषी माना

    भारत को मिली पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, 2027 में होगा T20I का रोमांच

    Pova AI Buds Pro भारत में 48dB ANC और AI फीचर्स के साथ लॉन्च: जानें कीमत और ऑफर्स

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.