बुलेट ट्रेन (Bullet Train) से केवल 4 घंटे में दिल्ली से पटना का सफर तय होगा.
पटना से कोलकाता (Patna To Kolkata) महज 2.30 घंटे बुलेट ट्रेन से यात्री पहुंच जाएंगे.
पटना से दिल्ली की दूरी करीब 1000 km है, फिलहाल 13-14 घंटे लगते हैं.
बिहार में (Bullet Train In Bihar) 350 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बुलेट ट्रेन गुजरेगी.
बिहार में सर्वेक्षण का काम पूरा हो गया है, रिपोर्ट रेल मंत्रालय (Railway Ministry) को सौंप दी गई है.
दिल्ली से हावड़ा तक बुलेट ट्रेन सिर्फ 6.30 घंटे में 1669 km की दूरी तय करेगी.
बुलेट ट्रेन का ये प्रोजेक्ट दो चरणों में पूरा होगा, लागत करीब 5 लाख करोड़ रुपये होगी.
पहला चरण में दिल्ली से वाराणसी 2029 तक पूरा करने का लक्ष्य है. यानी 2029 में दिल्ली से वाराणसी के बीच बुलेट ट्रेन दौड़ने लगेगी.
दूसरे चरण में वाराणसी से हावड़ा बाया पटना होते हुए प्रोजेक्ट का काम होगा.
बिहार में बुलेट ट्रेन का ट्रैक (Bihar Bullet Train Track) मौजूदा रेल पटरियों के ठीक बगल में होगा.




