नई दिल्ली। गूगल की Pixel 10 सीरीज की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी ने इस महीने की शुरुआत में सीरीज के चार स्मार्टफोन लॉन्च किए थे—Pixel 10, Pixel 10 Pro, Pixel 10 Pro XL और Pixel 10 Pro Fold। ब्रांड ने Pixel 10 मॉडल में प्रो वर्जन के मुकाबले कई बड़े अपग्रेड दिए हैं।
फीचर्स
Pixel 10 में अब ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, बड़ी बैटरी और पावरफुल प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा अन्य मॉडलों में भी कई अपग्रेड्स किए गए हैं।
कीमत और ऑफर्स
- Pixel 10: कीमत 79,999 रुपये, 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट। HDFC कार्ड पर 7,000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट।
- Pixel 10 Pro: कीमत 1,09,999 रुपये, 16GB RAM + 256GB स्टोरेज। इस पर 10,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा।
- Pixel 10 Pro XL: कीमत 1,24,999 रुपये, 16GB RAM + 256GB स्टोरेज। इस पर भी 10,000 रुपये का कैशबैक ऑफर।
ये ऑफर HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड पर उपलब्ध होंगे। स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट, क्रोमा, विजय सेल्स और गूगल स्टोर से खरीदे जा सकते हैं।



