नई दिल्लीं। राजस्थान हाई कोर्ट ने सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2021 को रद्द कर दिया है। इस परीक्षा को लेकर उम्मीदवार 2021 से ही न्याय की मांग कर रहे थे। दिल्ली से लेकर पटना तक कई जगहों पर आंदोलन हुए और छात्रों ने सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक विरोध प्रदर्शन किया। लंबे इंतजार के बाद आज इस मामले पर अहम और अंतिम फैसला सुनाया गया।
कोर्ट ने 18 नवंबर 2024 को प्रशिक्षण ले रहे सब इंस्पेक्टर्स की पासिंग आउट परेड और नियुक्ति पर रोक लगा दी थी। सुनवाई के बाद कोर्ट ने माना कि इस भर्ती परीक्षा में बड़े पैमाने पर नकल हुई थी। इसके चलते अब नई भर्ती प्रक्रिया में 2021 की परीक्षा के 859 पद जोड़े जाएंगे।
हाई कोर्ट के आदेश के अनुसार, 2021 की भर्ती में शामिल रहे ऐसे अभ्यर्थी जो अब आयु सीमा पार कर चुके हैं, उन्हें भी 2025 की एसआई भर्ती में आवेदन करने की अनुमति दी जाएगी।




