नई दिल्ली। चालू वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था ने उम्मीद से कहीं बेहतर प्रदर्शन किया है। µअप्रैल से जून की तिमाही में जीडीपी ग्रोथ रेट 7.8 फीसदी रही, जबकि अनुमान 6.7 फीसदी का था।
ट्रंप के टैरिफ एक्शन के बीच भी ग्रोथ
यह तेज ग्रोथ ऐसे समय में आई है जब अमेरिका ने भारत पर कड़े टैरिफ लगाने की शुरुआत कर दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2 अप्रैल को घोषणा की थी कि भारत समेत करीब 200 देशों पर टैरिफ लगाया जाएगा। शुरुआत में यह 25 फीसदी था, जिसे अब बढ़ाकर 50 फीसदी कर दिया गया है।
पिछले साल और पिछली तिमाही से बेहतर प्रदर्शन
पिछले साल इसी तिमाही में भारत की जीडीपी ग्रोथ रेट 6.5 फीसदी रही थी। वहीं, वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में यह 7.4 फीसदी थी। इस लिहाज से तिमाही दर तिमाही भारतीय अर्थव्यवस्था में निरंतर मजबूती दर्ज की जा रही है।
संकेत
विशेषज्ञों का कहना है कि यह ग्रोथ भारतीय बाजार की मजबूती और आंतरिक खपत के दम पर आई है। टैरिफ का असर चुनौतीपूर्ण जरूर होगा, लेकिन अब तक इसका बड़ा प्रभाव आर्थिक गतिविधियों पर नहीं दिखा है।




