नई दिल्ली। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच कीव पर रूस ने एक बार फिर ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया। इस हमले में दो लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक साल का बच्चा भी शामिल है। 10 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
बच्चा दबा मलबे में
एपी के अनुसार, कीव नगर प्रशासन प्रमुख तैमूर तकाचेंको ने मृतकों में मासूम बच्चे की पुष्टि की। मेयर विटालि क्लित्श्को ने बताया कि गिरते ड्रोन मलबे ने स्वियातोशिन्स्की और डार्नित्स्की जिलों की आवासीय इमारतों को नुकसान पहुंचाया।
शहर में दहशत का माहौल
हमले के बाद कीव में अफरा-तफरी मच गई और कैबिनेट बिल्डिंग से धुआं उठता देखा गया। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि धुआं सीधे हमले से उठा या किसी और वजह से।
लगातार बढ़ रहे हमले
पिछले कुछ हफ्तों से रूस ने कीव सहित कई यूक्रेनी शहरों पर हमले तेज कर दिए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि रूस का उद्देश्य यूक्रेन की प्रशासनिक और नागरिक ढांचे को निशाना बनाना है। लगातार हमलों से स्थानीय लोगों का जीवन असुरक्षित होता जा रहा है।




