Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    झरने, जंगल और जनजातीय संस्कृति ने दिलाया सम्मान, छत्तीसगढ़ बना ‘Best Emerging Tourist Destination’

    September 14, 2026

    रायपुर में खाद-बीज कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 3 व्यापारियों पर FIR; 9 संस्थानों की बिक्री पर रोक

    September 14, 2026

    छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, आज से बारिश की तीव्रता घटेगी; रायपुर में बादल-बारिश के आसार

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • झरने, जंगल और जनजातीय संस्कृति ने दिलाया सम्मान, छत्तीसगढ़ बना ‘Best Emerging Tourist Destination’
    • रायपुर में खाद-बीज कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 3 व्यापारियों पर FIR; 9 संस्थानों की बिक्री पर रोक
    • छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, आज से बारिश की तीव्रता घटेगी; रायपुर में बादल-बारिश के आसार
    • लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त जारी, CM मोहन यादव ने 1.25 करोड़ बहनों को भेजे ₹1835 करोड़
    • सूर्या मॉल के सेंशेसन स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा, लाइट-पानी बंद होने के बावजूद अंदर मिले लोग
    • BRICS की अध्यक्षता भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और नेतृत्व क्षमता का प्रमाण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    • जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है शिक्षा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • त्योहारी सीजन से पहले रायपुर में बड़ा एक्शन, जर्जर मकानों को ढहाने का काम शुरू
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, September 14
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » मां-बेटे ने रायपुर-बिलासपुर में रची ठगी की साजिश, नकली ब्रेसलेट देकर असली सोना उड़ाया, गिरफ्तार

    मां-बेटे ने रायपुर-बिलासपुर में रची ठगी की साजिश, नकली ब्रेसलेट देकर असली सोना उड़ाया, गिरफ्तार

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareSeptember 11, 2025 बिलासपुर संभाग No Comments3 Mins Read
    मां-बेटे ने रायपुर-बिलासपुर में रची ठगी की साजिश, नकली ब्रेसलेट देकर असली सोना उड़ाया

    रायपुर/बिलासपुर। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से आए एक मां-बेटे की जोड़ी ने छत्तीसगढ़ के दो बड़े शहरों रायपुर और बिलासपुर में सोने की दुकानों को निशाना बनाकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया। शातिर महिला और उसके बेटे ने नकली सोने के ब्रेसलेट के बदले असली सोने की चेन और ब्रेसलेट हासिल कर लिए। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और लाखों कीमती माल बरामद किया है।

    रायपुर में पहली वारदात, दुकान से नकली ब्रेसलेट के बदले ले गई असली चेन
    9 सितंबर की शाम करीब 6 बजे रायपुर के सदर बाजार स्थित धाड़ीवाल ज्वेलर्स में एक महिला ग्राहक बनकर पहुंची। उसने दुकानदार से सोने का ब्रेसलेट रिपेयर करने की बात कही। जब दुकानदार ने उसे रिपेयर न होने की बात कही, तो महिला ने उस नकली ब्रेसलेट को असली बताकर बदले में सोने की चेन मांगी।

    बिना पूरी जांच के दुकानदार ने ब्रेसलेट लेकर 13.88 ग्राम वजनी सोने की चेन (कीमत ₹1.68 लाख) दे दी। जब दुकानदार ने ब्रेसलेट की जांच की बात कही, महिला तुरंत दुकान से निकलकर फरार हो गई। बाद में जांच में सामने आया कि ब्रेसलेट सोने का नहीं, बल्कि नकली था।

    Read Also-  बंद कमरे से उठी रहस्यमयी बदबू का खुला राज: घर में दफन मिली एक ही परिवार के चार लोगों की लाश

    सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग, कार में घूम रहे थे आरोपी
    सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुकान व आस-पास लगे CCTV कैमरों की जांच की। फुटेज में देखा गया कि महिला के साथ एक युवक भी था और दोनों एक उत्तर प्रदेश रजिस्टर्ड वेगनआर कार से दुकान पर आए थे। पुलिस ने गाड़ी की पहचान कर रायपुर और बिलासपुर में घेराबंदी की और दोनों को धर दबोचा।

    गिरफ्तार हुए गाजियाबाद निवासी मां-बेटा
    पकड़े गए आरोपियों की पहचान सविता सिंह उर्फ सपना उर्फ सप्पो और उसके बेटे इशांत उर्फ अनुज वर्मा के रूप में हुई। दोनों गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) के निवासी हैं। पूछताछ में सविता ने स्वीकार किया कि उन्होंने सुनियोजित तरीके से रायपुर और बिलासपुर में ठगी की वारदातें की हैं।

    बिलासपुर में भी की ठगी, नकली ब्रेसलेट देकर ले गई असली
    इसी दिन दोपहर करीब 1 बजे बिलासपुर के सदर बाजार स्थित अजय ज्वेलर्स में भी महिला ने इसी तरह ठगी को अंजाम दिया। उसने 23 कैरेट का नकली ब्रेसलेट दिखाया, जिसका वजन 19 ग्राम बताया गया। संचालक अजय कुमार शाह (62) ने उसे जांच के बाद 15 ग्राम वजनी असली सोने का ब्रेसलेट (कीमत ₹1.86 लाख) दे दिया। बाद में जांच में पता चला कि महिला द्वारा दिया गया ब्रेसलेट नकली था।

    इसके बाद अजय शाह ने तत्काल थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच में पाया कि यह वही महिला है, जिसने एक दिन पहले रायपुर में भी इसी तरह की ठगी की थी।

    Read Also-   17 सितंबर से देशभर में ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान की शुरुआत, प्रधानमंत्री करेंगे शुभारंभ

    तीसरी ठगी से पहले ही पकड़ में आए आरोपी
    रायपुर और बिलासपुर पुलिस की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बुधवार को दोनों आरोपियों को रायपुर में ही धर दबोचा, जब वे तीसरी वारदात की फिराक में थे।

    जप्त माल 

    • 1 नग सोने की चेन
    • 1 नग असली सोने का ब्रेसलेट
    • 82,170 रुपए नकद राशि
    • वेगनआर कार (कीमत ₹5 लाख) बरामद की है, जो ठगी में उपयोग की गई थी।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bilaspur news today live cg news news update bilaspur raipur news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    त्योहारी सीजन से पहले रायपुर में बड़ा एक्शन, जर्जर मकानों को ढहाने का काम शुरू

    बिलासपुर-प्रयागराज-दिल्ली फ्लाइट में बड़ा हादसा टला, मेरठ के पास इंजन फेल होने से मचा हड़कंप

    बिलासपुर में नशे के कारोबार पर बड़ा वार, पिता-पुत्र समेत 3 गिरफ्तार; 20 लाख की नशीली दवाएं जब्त

    स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राजीव गांधी चौक पर केंद्र के आदेश की प्रतियां और पुतला फूंका

    ‘वंदे मातरम’ पर कर्नाटक सरकार के निर्णय को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया अलोकतांत्रिक, कहा- यह भारत माता का अपमान

    चांपा में पुलिस हिरासत में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया मारपीट का आरोप; आरक्षक ईश्वरी राठौर निलंबित

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.