Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना

    May 9, 2026

    युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू

    May 8, 2026

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना
    • युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू
    • व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, May 10
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » 17 सितंबर से देशभर में ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान की शुरुआत, प्रधानमंत्री करेंगे शुभारंभ

    17 सितंबर से देशभर में ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान की शुरुआत, प्रधानमंत्री करेंगे शुभारंभ

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareSeptember 11, 2025 trending No Comments2 Mins Read
    17 सितंबर से देशभर में ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान की शुरुआत

    रायपुर। महिलाओं के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण को केंद्र में रखते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक देशव्यापी “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” शुरू करने जा रहा है। इस अभियान का समापन गांधी जयंती पर होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका राष्ट्रीय शुभारंभ इंदौर (मध्यप्रदेश) से करेंगे।

    यह अभियान महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा मनाए जा रहे “पोषण माह” के साथ समन्वय में संचालित किया जाएगा, जिससे मातृ, किशोरी और बाल पोषण पर व्यापक असर डाला जा सके।

    अभियान के प्रमुख कार्यक्रम

    • स्वास्थ्य जांच शिविर: महिलाओं के लिए उच्च रक्तचाप, मधुमेह, मुख कैंसर, स्तन कैंसर, गर्भाशय ग्रीवा कैंसर, एनीमिया, टीबी और सिकल सेल रोग की जांच की जाएगी। साथ ही स्त्री रोग, नेत्र, ईएनटी, त्वचा, मानसिक स्वास्थ्य एवं दंत चिकित्सा से संबंधित सेवाएँ भी उपलब्ध होंगी।
    • मातृ एवं शिशु देखभाल: गर्भवती महिलाओं की प्रसवपूर्व जांच (ANC), परामर्श और बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा।
    • जागरूकता अभियान: किशोरियों और महिलाओं के लिए मासिक धर्म स्वच्छता, पोषण संबंधी जानकारी, रसोई तेल की खपत में कमी को बढ़ावा, पोषण परामर्श और वेलनेस सत्र आयोजित किए जाएंगे।
    • निक्षय मित्र अभियान: टीबी मरीजों को सहयोग देने के लिए व्यक्तियों और संस्थाओं को इस अभियान से जोड़ा जाएगा।
    • रक्तदान शिविर: 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक विशेष रक्तदान अभियान चलाया जाएगा, जिसमें 1 अक्टूबर को राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर 1 लाख यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा गया है।
    • निजी अस्पतालों की भागीदारी: निजी स्वास्थ्य संस्थान भी इस अभियान में भाग लेंगे और महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित करेंगे।

    राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की भूमिका

    स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से आग्रह किया है कि वे इस अभियान को जनआंदोलन के रूप में सफल बनाएं। राज्यों से अपेक्षा की गई है कि वे स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, जिला अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में करें।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg latest news today cg news cg news in hindi cg news live cg news today
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    रायपुर–बिलासपुर हाईवे पर भीषण हादसा: ट्रक ने बस को मारी जोरदार टक्कर, 4 की मौत, 25 से ज्यादा घायल

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.