चीनी टेक कंपनी ओप्पो इंडिया भारतीय बाजार में अपनी नई F31 सीरीज लॉन्च करने जा रही है। यह सीरीज 15 सितंबर को पेश होगी और इसमें तीन मॉडल शामिल होंगे – ओप्पो F31, ओप्पो F31 प्रो और ओप्पो F31 प्रो+। कंपनी इसे मिड-रेंज बजट सेगमेंट में लेकर आ रही है।
कीमत
- ओप्पो F31 (स्टैंडर्ड) : ₹20,000 से कम
- ओप्पो F31 प्रो : ₹30,000 से कम
- ओप्पो F31 प्रो+ : ₹35,000 से कम
स्टैंडर्ड मॉडल ब्लू, ग्रीन और रेड कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।
दमदार बॉडी और सर्टिफिकेशन
ओप्पो F31 सीरीज में डैमेज-प्रूफ 360° आर्मर बॉडी दी गई है। फोन को IP69+IP68+IP66 रेटिंग मिली है, जिससे यह धूल, पानी और गिरने से सुरक्षित रहेगा। इसके अलावा, फोन को SGS (सोसाइटी जेनरल डी सर्विलांस) से A+ सर्टिफिकेशन भी मिला है। इसमें 5219mm का बड़ा वेपर चैंबर और एडवांस्ड थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम होगा, जिससे ओवरहीटिंग की समस्या नहीं होगी।
स्पेसिफिकेशन्स
- डिस्प्ले : 6.57-इंच AMOLED, 2376×1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर
- प्रोसेसर : स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 चिपसेट
- AnTuTu स्कोर : 8,90,000+ पॉइंट्स
- कैमरा : 50MP ट्रिपल रियर कैमरा (मेन+डेप्थ सेंसर), 32MP फ्रंट कैमरा
- बैटरी : 7000mAh, 80W सुपर VOOC फ्लैश चार्ज
कंपनी का दावा है कि गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और मल्टीटास्किंग के दौरान फोन न तो हैंग होगा और न ही स्लो पड़ेगा।




