राजनांदगांव। जिले में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने सोमवार को जिले के 11 थाना प्रभारियों और एक उपनिरीक्षक का तबादला आदेश जारी किया है।
बता दें कि गृह मंत्रालय ने 15 सितंबर को राजनांदगांव जिले के 12 निरीक्षकों का अन्य जिलों में तबादला आदेश जारी किया था। इसके बाद एसपी ने जिले के विभिन्न थानों में नई पदस्थापना सूची जारी करते हुए अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
देखें आदेश की कॉपी-





