लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 2016 के जानकीपुरम जमीन घोटाले में यूपी महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव की मां अंबी बिष्ट सहित पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। अंबी बिष्ट के साथ एलडीए के तत्कालीन अनुभाग अधिकारी वीरेंद्र सिंह, उप सचिव देवेंद्र सिंह राठौड़, वरिष्ठ कॉस्ट अकाउंटेंट बी महादनी और अवर वर्ग सहायक शैलेंद्र कुमार गुप्ता पर भी मामला दर्ज हुआ है।
यह कार्रवाई विजिलेंस की खुली जांच में दोषी पाए जाने के बाद की गई। मामला प्रियदर्शिनी जानकीपुरम योजना में भूखंड आवंटन में अनियमितता से जुड़ा है। आरोप है कि भूखंडों के आवंटन में बदलाव कर रजिस्ट्रेशन में गड़बड़ी की गई। उस समय अंबी बिष्ट एलडीए में संपत्ति अधिकारी थीं।
अपर्णा यादव का कनेक्शन
अंबी बिष्ट की बेटी अपर्णा यादव, समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव की पत्नी हैं। अपर्णा वर्तमान में बीजेपी नेता और यूपी महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं।
सभी आरोपियों पर भ्रष्टाचार निवारण और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह एफआईआर विजिलेंस की खुली जांच के बाद दर्ज की गई।




