Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    मुआवजा भुगतान के एवज में 50 हजार की रिश्वत, गारंटी के लिए साइन किया चेक मांगने वाला बाबू गिरफ्तार

    July 28, 2026

    CSMCL ओवरटाइम घोटाला: EOW की बड़ी कार्रवाई, अनवर ढेबर के सहयोगियों के तीन ठिकानों पर छापे

    July 28, 2026

    29 जुलाई से 20 फरवरी तक चलेगा भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुआवजा भुगतान के एवज में 50 हजार की रिश्वत, गारंटी के लिए साइन किया चेक मांगने वाला बाबू गिरफ्तार
    • CSMCL ओवरटाइम घोटाला: EOW की बड़ी कार्रवाई, अनवर ढेबर के सहयोगियों के तीन ठिकानों पर छापे
    • 29 जुलाई से 20 फरवरी तक चलेगा भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’
    • खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने छत्तीसगढ़ में गंभीरता से हो रहे काम, उत्कृष्ट खेल मिशन के लिए इस साल 100 करोड़ का प्रावधान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • सहकारिता क्षेत्र होगा और मजबूत, PACS के डिजिटलाइजेशन व पारदर्शिता पर मंत्री केदार कश्यप का जोर
    • जनजातीय प्रतिभाओं के सपनों को नई उड़ान: मुख्यमंत्री साय ने नीट सफल विद्यार्थियों से किया आत्मीय संवाद
    • विश्व मंच पर छत्तीसगढ़ की बेटी का दमदार प्रदर्शन, मुख्यमंत्री साय ने वीडियो कॉल पर दी बधाई
    • छत्तीसगढ़ में भारी से अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए रेड और ऑरेंज चेतावनी जारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, July 28
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » किसानों की शिकायत पर कार्रवाई: पटवारी निलंबित, कलेक्टर ने चेताया- लापरवाही बर्दाश्त नहीं

    किसानों की शिकायत पर कार्रवाई: पटवारी निलंबित, कलेक्टर ने चेताया- लापरवाही बर्दाश्त नहीं

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareSeptember 19, 2025 दुर्ग संभाग No Comments2 Mins Read
    किसानों की शिकायत पर कार्रवाई: पटवारी निलंबित, कलेक्टर ने चेताया- लापरवाही बर्दाश्त नहीं

    कवर्धा। कलेक्टर गोपाल वर्मा ने शुक्रवार को सहसपुर लोहारा एसडीएम और तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राजस्व कार्यों की समीक्षा की और किसानों व ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना।

    कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि आमजन से जुड़े राजस्व कार्यों में शिथिलता या लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय किसानों ने हल्का बाजार चारभाठा में पदस्थ पटवारी सुरेश तारम के खिलाफ लगातार शिकायतें दर्ज कराईं। किसानों का आरोप था कि पटवारी अपने कर्तव्यों में लापरवाह है, न्यायालयीन प्रतिवेदन लंबित रखता है और किसानों के साथ अनुचित व्यवहार करता है। इन शिकायतों के मद्देनजर कलेक्टर ने मौके पर ही एसडीएम को आदेश दिए कि पटवारी सुरेश तारम को तत्काल निलंबित किया जाए।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ में NHM कर्मचारियों की हड़ताल समाप्ति पर सहमति, स्वास्थ्य मंत्री ने की प्रेस कांफ्रेंस

    पटवारी को मुख्यालय अटैच किया गया
    आदेश के अनुसार, सुरेश तारम को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण और अपील) नियम 1966 की नियम 9 (1) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय कानूनगो शाखा, तहसील कार्यालय सहसपुर लोहारा में निर्धारित किया गया है। इस दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।

    कलेक्टर गोपाल वर्मा ने सभी पटवारियों और कर्मचारियों को सख्त चेतावनी दी कि राजस्व विभाग आमजनों से सीधे जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और किसानों व ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    अगले 3 घंटे रहें सतर्क! छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट जारी

    स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदेशभर में हल्ला बोल, मीटर रीडरों ने CSEB मुख्यालय का किया घेराव

    प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

    राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला, कई जिलों के ASP-DSP बदले, देखें पूरी सूची…

    राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘छात्रों की गूंज’ अभियान का विस्तार, छत्तीसगढ़ के चार संभागों में होंगे आयोजन

    छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश के आसार, कई जिलों में अलर्ट

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.