Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजस्व मंत्री के गृह जिले में महिला राजस्व अधिकारी ने की रिश्वत की मांग, किसान ने खाई जहर

    June 20, 2026

    आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं

    June 17, 2026

    दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का मामला हाईकोर्ट ने किया खारिज, पति पक्ष को बड़ी राहत

    June 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजस्व मंत्री के गृह जिले में महिला राजस्व अधिकारी ने की रिश्वत की मांग, किसान ने खाई जहर
    • आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं
    • दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का मामला हाईकोर्ट ने किया खारिज, पति पक्ष को बड़ी राहत
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, June 20
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » इंडसइंड बैंक अकाउंटिंग लैप्स केस: ईओडब्ल्यू जांच में पूर्व शीर्ष प्रबंधन की भूमिका पर नए सवाल

    इंडसइंड बैंक अकाउंटिंग लैप्स केस: ईओडब्ल्यू जांच में पूर्व शीर्ष प्रबंधन की भूमिका पर नए सवाल

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareSeptember 28, 2025 राष्ट्रीय समाचार No Comments2 Mins Read

    मुंबई। इंडसइंड बैंक के अकाउंटिंग लैप्स मामले में आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की जांच ने नया मोड़ ले लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उस समय के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों ने बैंक की बुक्स में एडजस्टमेंट किए जाने की बात स्वीकार की है। यह मामला करीब 2000 करोड़ रुपये की अनियमितताओं से जुड़ा हुआ है।

    सूत्रों के मुताबिक, ईओडब्ल्यू ने पिछले हफ्ते बैंक के पूर्व सीएफओ गोबिंद जैन, पूर्व डिप्टी सीईओ अरुण खुराना और पूर्व सीईओ सुमंत कथपालिया के बयान दर्ज किए। खुराना को दोबारा समन भी भेजा गया है, क्योंकि माना जा रहा है कि वे उन बदलावों से भली-भांति परिचित थे जो बैंक की अकाउंटिंग बुक्स में किए गए थे।

    जांच में आरोप है कि इन एडजस्टमेंट्स का असर बैंक के शेयर दामों पर पड़ा और कथित तौर पर कुछ अधिकारियों ने इनसाइडर ट्रेडिंग से भारी मुनाफा कमाया। हालांकि, कई पूर्व अधिकारियों ने किसी भी गड़बड़ी से इंकार किया है।

    ईओडब्ल्यू की पड़ताल में यह भी सामने आया है कि बैंक की बुक्स को दो अलग-अलग हेडर्स में एडजस्ट किया गया था। अब जांच एजेंसी वित्तीय विशेषज्ञों और कानूनी सलाहकारों की मदद से आगे की कार्रवाई तय करेगी। सूत्रों का कहना है कि यह मामला कई मायनों में सत्यम घोटाले जैसा है।

    गौरतलब है कि इस घोटाले के उजागर होने के बाद अप्रैल 2025 में तत्कालीन सीईओ सुमंत कथपालिया और डिप्टी सीईओ अरुण खुराना ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। ईओडब्ल्यू अब तक सात से आठ कर्मचारियों से पूछताछ कर चुकी है और जल्द ही शीर्ष अधिकारियों को फिर से बुलाने की संभावना है।

    इस बीच, पूर्व सीएफओ गोबिंद जैन ने पीएमओ को लिखे पत्र में बैंक की ट्रेज़री ऑपरेशंस में लंबे समय से चल रही अनियमितताओं का भी जिक्र किया है, जिनकी राशि करीब 2000 करोड़ रुपये तक हो सकती है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    मोदी सरकार ने फिर बजाया महंगाई का डंका, पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार चौथी बढ़ोतरी

    Chandra Grahan 2026: कुछ घंटों बाद लगेगा चंद्र ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये गलतियां

    आज से बिना सिम के नहीं चलेगा WhatsApp, इन यूजर्स को पड़ेगा असर, यहां जाने इस नए नियम के बारे में

    देश में 1 अप्रैल से बिकेगा E20 पेट्रोल, गाड़ियों के माइलेज में होगा इतना असर, पढ़ें पूरी खबर

    पुलवामा हमले की 7वीं बरसी पर शहीदों को नमन, लेथपोरा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम

    डर नहीं, विश्वास की बात: पीएम मोदी से आज जुड़ेंगे देश के करोड़ों छात्र

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.