नई दिल्ली
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर बुधवार को भारत पहुंचे हैं। उनका यह दो दिवसीय दौरा भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस समझौते के तहत भारत में स्कॉटलैंड की व्हिस्की की कीमतों में कमी आ सकती है। माना जा रहा है कि जॉनी वॉकर ब्लैक लेबल, ग्लेनफिडिक और चिवास रीगल जैसी प्रीमियम ब्रांड्स की कीमतों में ₹200 से ₹300 प्रति बोतल तक की कमी संभव है। वहीं मिड-रेंज व्हिस्की जैसे ब्लैक एंड व्हाइट और 100 पाइपर्स की कीमतें भी ₹100 से ₹150 तक घट सकती हैं।
वर्तमान में भारत में स्कॉच व्हिस्की पर 150% आयात शुल्क लगाया जाता है। प्रस्ताव के अनुसार, इसे पहले 75% और बाद में अगले दस वर्षों में 40% तक लाने की योजना है। विशेषज्ञों का कहना है कि इससे भारतीय बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और विदेशी ब्रांडों की मौजूदगी और मजबूत होगी।




