Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजस्व मंत्री के गृह जिले में महिला राजस्व अधिकारी ने की रिश्वत की मांग, किसान ने खाई जहर

    June 20, 2026

    आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं

    June 17, 2026

    दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का मामला हाईकोर्ट ने किया खारिज, पति पक्ष को बड़ी राहत

    June 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजस्व मंत्री के गृह जिले में महिला राजस्व अधिकारी ने की रिश्वत की मांग, किसान ने खाई जहर
    • आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं
    • दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का मामला हाईकोर्ट ने किया खारिज, पति पक्ष को बड़ी राहत
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, June 20
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने चीफ जस्टिस पर जूता फेंकने वाले वकील की सदस्यता रद्द की, बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने पहले ही की थी कड़ी कार्रवाई

    सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने चीफ जस्टिस पर जूता फेंकने वाले वकील की सदस्यता रद्द की, बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने पहले ही की थी कड़ी कार्रवाई

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareOctober 9, 2025 trending No Comments2 Mins Read
    सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने चीफ जस्टिस पर जूता फेंकने वाले वकील की सदस्यता रद्द की, बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने पहले ही की थी कड़ी कार्रवाई

    नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) ने वकील राकेश किशोर की सदस्यता रद्द कर दी है। राकेश किशोर 2011 से SCBA के अस्थायी सदस्य थे। इससे पहले, बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने उन्हें वकालत की प्रैक्टिस से निलंबित कर दिया था।

    SCBA ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा कि राकेश किशोर द्वारा चीफ जस्टिस के प्रति किया गया दुर्व्यवहार गंभीर था और इसका आचरण वकीलों और न्यायपालिका के बीच आपसी विश्वास और सम्मान को नुकसान पहुंचाने वाला है। SCBA की कार्यकारी समिति ने कहा, इस गंभीर आचरण को देखते हुए उनकी सदस्यता जारी रखना उचित नहीं होगा।

    6 अक्टूबर 2025 की सुबह लगभग 11:35 बजे राकेश किशोर ने सुप्रीम कोर्ट के कोर्ट नंबर 1 में अपना जूता चीफ जस्टिस की ओर फेंकने की कोशिश की। घटना के तुरंत बाद सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें हिरासत में ले लिया, लेकिन कोर्ट रजिस्ट्री की तरफ से आधिकारिक शिकायत न मिलने के कारण दिल्ली पुलिस ने बाद में उन्हें छोड़ दिया।

    Read Also-  सुप्रीम कोर्ट में SIR प्रक्रिया पर सुनवाई से पहले चुनाव आयोग का हलफनामा, कहा- जल्द पूरे देश में लागू होगी प्रक्रिया

    इसी दिन शाम को बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने राकेश किशोर को तत्काल प्रभाव से वकालत से निलंबित कर दिया। BCI के आदेश में कहा गया कि निलंबन के दौरान वह भारत के किसी भी कोर्ट या ट्रिब्यूनल में पेश नहीं हो सकेंगे। साथ ही उनके नाम पर जारी सभी आईडी कार्ड और एक्सेस पास निष्क्रिय करने के निर्देश दिए गए।

    राकेश किशोर ने घटना के पीछे का कारण बताते हुए कहा कि वह खजुराहो में भगवान विष्णु की 7 फीट की खंडित मूर्ति को रिस्टोर करने की मांग पर चीफ जस्टिस की टिप्पणी से नाराज थे। चीफ जस्टिस ने याचिकाकर्ता से कहा था, यदि आप भगवान विष्णु के इतने बड़े भक्त हैं तो उनसे ही कुछ करने के लिए कहो। उन्होंने इसे एएसआई के अधिकार क्षेत्र का मामला बताते हुए याचिका पर सुनवाई से भी इनकार कर दिया था।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    chief justice br gavai news chief justice br gavai shoe attack chief justice news lawyer license cancelled lawyer throws shoe
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    मोदी सरकार ने फिर बजाया महंगाई का डंका, पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार चौथी बढ़ोतरी

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    Chandra Grahan 2026: कुछ घंटों बाद लगेगा चंद्र ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये गलतियां

    आज से बिना सिम के नहीं चलेगा WhatsApp, इन यूजर्स को पड़ेगा असर, यहां जाने इस नए नियम के बारे में

    गणेश शंकर मिश्रा बनाए गए राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

    बीजापुर में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 वर्दीधारी नक्सली ढेर, कई हथियार बरामद

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.