Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    जमानत के लिए श्मशान में तंत्र-मंत्र का कथित खेल, चीफ जस्टिस की तस्वीर मिलने से मचा हड़कंप

    August 8, 2026

    अनुकंपा नियुक्ति में बार-बार शर्तें बदलना गलत: हाई कोर्ट ने दो महिलाओं को नौकरी देने का दिया निर्देश

    August 8, 2026

    भिलाई में बीएसपी की आवास नीति के खिलाफ युवा कांग्रेस का प्रदर्शन

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जमानत के लिए श्मशान में तंत्र-मंत्र का कथित खेल, चीफ जस्टिस की तस्वीर मिलने से मचा हड़कंप
    • अनुकंपा नियुक्ति में बार-बार शर्तें बदलना गलत: हाई कोर्ट ने दो महिलाओं को नौकरी देने का दिया निर्देश
    • भिलाई में बीएसपी की आवास नीति के खिलाफ युवा कांग्रेस का प्रदर्शन
    • चोट ने बढ़ाई टीम इंडिया की चिंता, साई सुदर्शन नहीं खेलेंगे श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज
    • रावाभाठा मैदान में 3 दिन से लापता युवक की मिली लाश
    • राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर छत्तीसगढ़ की मजबूत दस्तक, गांधीनगर टीटीएफ में दिखी पर्यटन की समृद्ध तस्वीर
    • पीडीएस प्रणाली में पारदर्शिता के लिए राज्य सरकार की बड़ी पहल- रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में तीन ‘अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम‘ का शुभारंभ
    • सेन शक्ति सम्मेलन एवं केश शिल्पी सम्मान समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री, समाज को सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 50 लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा की
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, August 8
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » ICC Ranking Updates: यशस्वी-कुलदीप ने लगाई लंबी छलांग, रोहित-विराट की रैंकिंग में गिरावट

    ICC Ranking Updates: यशस्वी-कुलदीप ने लगाई लंबी छलांग, रोहित-विराट की रैंकिंग में गिरावट

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareOctober 15, 2025 trending No Comments2 Mins Read
    ICC Ranking Updates: यशस्वी-कुलदीप ने लगाई लंबी छलांग, रोहित-विराट की रैंकिंग में गिरावट

    स्पोर्ट्स डेस्क। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार को नई रैंकिंग जारी की, जिसमें भारतीय खिलाड़ियों के लिए मिली-जुली खबरें सामने आई हैं। युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल और स्पिनर कुलदीप यादव को बड़ा फायदा हुआ है, जबकि टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली को नुकसान झेलना पड़ा है।

    जायसवाल बने दुनिया के पांचवें नंबर के टेस्ट बल्लेबाज
    23 वर्षीय यशस्वी जायसवाल ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में दो स्थान की छलांग लगाई है। अब वे दुनिया के पांचवें नंबर के बल्लेबाज बन गए हैं। उनके 791 रेटिंग पॉइंट्स हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा और श्रीलंका के कुसल मेंडिस को पछाड़ दिया है। टेस्ट बल्लेबाजों में जो रूट (908 अंक) शीर्ष पर हैं, जबकि भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 753 अंकों के साथ आठवें स्थान पर हैं।

    Read Also-  विमेंस क्रिकेट रैंकिंग अपडेट: स्मृति मंधाना बनीं नंबर-1 बैटर, दीप्ति शर्मा और हरमनप्रीत को रैंक में बदलाव

    कुलदीप यादव ने मारी 7 स्थान की छलांग
    गेंदबाजों की टेस्ट रैंकिंग में कुलदीप यादव ने शानदार प्रगति की है। वे 7 स्थान ऊपर उठकर 14वें स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके 689 रेटिंग पॉइंट्स हैं।

    वनडे रैंकिंग में रोहित-विराट को नुकसान, शुभमन गिल शीर्ष पर बरकरार
    वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में रोहित शर्मा (756 अंक) एक स्थान फिसलकर तीसरे और विराट कोहली (736 अंक) पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान (764 अंक) 8 स्थान की छलांग लगाकर दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।
    भारत के कप्तान शुभमन गिल अब भी वनडे के नंबर-1 बल्लेबाज बने हुए हैं।

    Read Also-   IPL Mini Auction भारत में 13 से 15 दिसंबर के बीच, टीमों को 15 नवंबर तक देनी होगी रिटेंशन लिस्ट

    राशिद खान बने वनडे के नंबर-1 गेंदबाज
    वनडे गेंदबाजों की सूची में अफगानिस्तान के राशिद खान ने बाजी मारी है। वे 710 अंकों के साथ दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज बन गए हैं। इससे साउथ अफ्रीका के केशव महाराज, श्रीलंका के महीश तीक्षणा, इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर और भारत के कुलदीप यादव को एक-एक स्थान का नुकसान हुआ है।

    अजमतुल्लाह ओमरजई बने वनडे के नंबर-1 ऑलराउंडर
    अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह ओमरजई ने वनडे ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। उन्हें एक स्थान का फायदा हुआ है और अब उनके 334 रेटिंग पॉइंट्स हैं। उनके बाद सिकंदर रजा (302 अंक) दूसरे, मोहम्मद नबी (285 अंक) तीसरे और राशिद खान (257 अंक) चौथे स्थान पर हैं।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    icc ranking today update icc ranking update icc ranking update today icc rankings update icc team ranking update
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    चोट ने बढ़ाई टीम इंडिया की चिंता, साई सुदर्शन नहीं खेलेंगे श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज

    महिला एशिया कप 2026: 28 अगस्त से होगा आगाज, भारत-पाक भिड़ंत 5 सितंबर को

    छत्तीसगढ़ क्रिकेट को बड़ा झटका: शशांक सिंह ने छोड़ी टीम, अब पुडुचेरी से खेलेंगे

    खेल मंत्री अरुण साव का ऐलान: तीरंदाजी में अग्रणी बनेगा छत्तीसगढ़, हॉकी लीग भी होगी शुरू

    Asian Legends League: इंडियन रॉयल्स ने पाकिस्तान पैंथर्स को 2 विकेट से दी मात

    Asian Legends League 2026: आज होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, धवन बनाम हफीज पर रहेंगी निगाहें

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.