Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं

    June 17, 2026

    दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का मामला हाईकोर्ट ने किया खारिज, पति पक्ष को बड़ी राहत

    June 16, 2026

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं
    • दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का मामला हाईकोर्ट ने किया खारिज, पति पक्ष को बड़ी राहत
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, June 18
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसे की जांच से असंतुष्ट पायलट सुमित के पिता, सुप्रीम कोर्ट से न्यायिक जांच की मांग

    अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसे की जांच से असंतुष्ट पायलट सुमित के पिता, सुप्रीम कोर्ट से न्यायिक जांच की मांग

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareOctober 16, 2025 राष्ट्रीय समाचार No Comments2 Mins Read
    अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसे की जांच से असंतुष्ट पायलट सुमित के पिता, सुप्रीम कोर्ट से न्यायिक जांच की मांग

    नई दिल्ली। 12 जून 2025 को एयर इंडिया के बोइंग 787 ड्रीमलाइनर के क्रैश होने के मामले में पायलट कैप्टन सुमीत सभरवाल के पिता पुष्कराज सभरवाल ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि सरकारी जांच रिपोर्ट पक्षपाती और अधूरी है और उनके बेटे को गलत तरीके से हादसे का जिम्मेदार ठहराया गया।

    याचिका में कहा गया है कि विमान में तकनीकी खराबी थी और हादसे के समय Ram Air Turbine (RAT) अपने आप खुल गया था, जो केवल तब होता है जब विमान की बिजली या कंट्रोल सिस्टम फेल हो जाए। याचिकाकर्ता का कहना है कि अगर सिस्टम में गड़बड़ी थी, तो पायलट को जिम्मेदार ठहराना न्यायसंगत नहीं है।

    पायलट संगठन Federation of Indian Pilots (FIP) ने भी याचिका का समर्थन किया है। संगठन का कहना है कि जांच रिपोर्ट में बोइंग 787 के सॉफ्टवेयर सिस्टम (CCS) और इलेक्ट्रिकल फॉल्ट की जांच नहीं की गई।

    Read Also-  शेयर बाजार में रिकॉर्ड तेजी, सेंसेक्स 83 हजार के पार और निफ्टी 25,400 के ऊपर

    याचिका में यह भी आरोप लगाया गया कि Cockpit Voice Recorder (CVR) की रिकॉर्डिंग मीडिया में लीक कर दी गई, जिससे झूठी कहानियां फैलाई गईं और पायलट की छवि को नुकसान पहुंचा। पुष्कराज सभरवाल ने कहा कि उनके बेटे ने 15,000 घंटे बिना किसी गलती के उड़ान भरी और उन पर लगाए गए आरोप गलत हैं।

    पिता ने यह भी बताया कि 30 अगस्त को जांच टीम के दो सदस्य बिना सूचना दिए उनके घर पहुंचे और सीधे कहा कि हादसा उनके बेटे की गलती से हुआ। याचिका में सुप्रीम कोर्ट से मांग की गई है कि इस मामले की नई जांच रिटायर्ड जज की निगरानी में कराई जाए और जांच में शामिल सभी सरकारी अधिकारियों को बाहर रखा जाए।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    air india ahmedabad crash air india crash ahmedabad air india plane crash air india plane crash ahmedabad air india plane crash in ahmedabad air india plane crashes in ahmedabad
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    मोदी सरकार ने फिर बजाया महंगाई का डंका, पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार चौथी बढ़ोतरी

    Chandra Grahan 2026: कुछ घंटों बाद लगेगा चंद्र ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये गलतियां

    आज से बिना सिम के नहीं चलेगा WhatsApp, इन यूजर्स को पड़ेगा असर, यहां जाने इस नए नियम के बारे में

    देश में 1 अप्रैल से बिकेगा E20 पेट्रोल, गाड़ियों के माइलेज में होगा इतना असर, पढ़ें पूरी खबर

    पुलवामा हमले की 7वीं बरसी पर शहीदों को नमन, लेथपोरा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम

    डर नहीं, विश्वास की बात: पीएम मोदी से आज जुड़ेंगे देश के करोड़ों छात्र

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.