Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    बारिश के दौरान निर्माणाधीन सड़कों पर आवागमन में नागरिकों को न हो परेशानी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    September 14, 2026

    झरने, जंगल और जनजातीय संस्कृति ने दिलाया सम्मान, छत्तीसगढ़ बना ‘Best Emerging Tourist Destination’

    September 14, 2026

    रायपुर में खाद-बीज कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 3 व्यापारियों पर FIR; 9 संस्थानों की बिक्री पर रोक

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बारिश के दौरान निर्माणाधीन सड़कों पर आवागमन में नागरिकों को न हो परेशानी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • झरने, जंगल और जनजातीय संस्कृति ने दिलाया सम्मान, छत्तीसगढ़ बना ‘Best Emerging Tourist Destination’
    • रायपुर में खाद-बीज कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 3 व्यापारियों पर FIR; 9 संस्थानों की बिक्री पर रोक
    • छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, आज से बारिश की तीव्रता घटेगी; रायपुर में बादल-बारिश के आसार
    • लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त जारी, CM मोहन यादव ने 1.25 करोड़ बहनों को भेजे ₹1835 करोड़
    • सूर्या मॉल के सेंशेसन स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा, लाइट-पानी बंद होने के बावजूद अंदर मिले लोग
    • BRICS की अध्यक्षता भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और नेतृत्व क्षमता का प्रमाण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    • जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है शिक्षा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, September 14
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » आत्मानंद स्कूल की बड़ी लापरवाही: छुट्टी के बाद पहली कक्षा की बच्ची क्लासरूम में रह गई बंद, परिजनों ने जताई नाराजगी

    आत्मानंद स्कूल की बड़ी लापरवाही: छुट्टी के बाद पहली कक्षा की बच्ची क्लासरूम में रह गई बंद, परिजनों ने जताई नाराजगी

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareNovember 4, 2025 बस्तर संभाग No Comments2 Mins Read
    आत्मानंद स्कूल की बड़ी लापरवाही: छुट्टी के बाद पहली कक्षा की बच्ची क्लासरूम में रह गई बंद, परिजनों ने जताई नाराजगी

    कांकेर। जिले के हरणगढ़ स्थित आत्मानंद उच्चतर माध्यमिक शाला में लापरवाही का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां 3 नवंबर को स्कूल की छुट्टी के बाद पहली कक्षा की एक मासूम बच्ची क्लासरूम में ही बंद रह गई, जबकि स्कूल प्रशासन ने बिना जांचे पूरे भवन में ताला लगा दिया।

    जानकारी के अनुसार, ग्राम पीवी-8 निवासी गुंजन मंडल, जो रोजाना स्कूल बस से घर लौटती थी, छुट्टी के समय कक्षा में ही सो गई थी। छुट्टी के बाद सभी बच्चे, शिक्षक और कर्मचारी स्कूल से चले गए, लेकिन किसी ने यह देखने की ज़रूरत नहीं समझी कि कक्षा में कोई बच्चा तो नहीं रह गया है। यहां तक कि चपरासी ने भी बिना जांचे क्लासरूम में ताला लगा दिया।

    Read Also-  राज्योत्सव समापन पर देशभक्ति से सराबोर होगा आसमान: नवा रायपुर में सूर्यकिरण टीम का भव्य एयर शो, आकाशगंगा पैराट्रूपर्स भी दिखाएंगे जौहर

    शाम करीब पांच बजे तक जब गुंजन घर नहीं पहुंची, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। वे स्कूल पहुंचे, जहां भवन के अंदर से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनते ही परिजनों ने तत्काल शिक्षकों को सूचना दी। मौके पर प्रधान पाठिका दिक्षिका साहू और चपरासी पहुंचे, ताला खुलवाया गया और बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

    प्रधान पाठिका ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए बच्ची को परिजनों के सुपुर्द किया। हालांकि इस घटना से परिजन और ग्रामीण बेहद नाराज हैं। उनका कहना है कि यदि बच्ची बेहोश हो जाती या कोई अनहोनी हो जाती, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी स्कूल प्रशासन की होती।

    घटना की सूचना मिलने पर स्कूल के प्राचार्य भी मौके पर पहुंचे और परिजनों से इस गंभीर लापरवाही के लिए माफी मांगी। उन्होंने मामले की जांच का आश्वासन दिया है।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष परीक्षण पर भाजपा की रणनीतिक बैठक कल, शिव प्रकाश देंगे मार्गदर्शन

    स्थानीय ग्रामीणों ने जिला शिक्षा विभाग से घटना की गहन जांच करने और जिम्मेदार शिक्षकों व कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसी लापरवाही भविष्य में दोबारा न हो, इसके लिए सख्त कदम उठाना बेहद जरूरी है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    kanker cg news kanker news kanker news cg kanker news in news kanker
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    बस्तर दशहरा 2026: आस्था और परंपरा के साथ आधुनिक व्यवस्थाओं का होगा संगम

    नक्सल प्रभावित इलाके में CRPF की बड़ी कार्रवाई, 14 ठिकानों से हथियार और विस्फोटक बरामद

    छत्तीसगढ़ में बारिश पर लगा ब्रेक, अब 3 दिन बरसेंगे बादल; कई जिलों में यलो अलर्ट

    कोंडागांव में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, जंगल से पिस्टल, बारूद और वॉकी-टॉकी बरामद

    साइबर ठगी के खिलाफ सुकमा पुलिस की मुहिम में जुड़े ए.आर. रहमान, जारी किया जागरूकता संदेश

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस घोषित: शराब दुकानें और बार रहेंगे बंद, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.