Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, June 5
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » राज्योत्सव समापन पर देशभक्ति से सराबोर होगा आसमान: नवा रायपुर में सूर्यकिरण टीम का भव्य एयर शो, आकाशगंगा पैराट्रूपर्स भी दिखाएंगे जौहर

    राज्योत्सव समापन पर देशभक्ति से सराबोर होगा आसमान: नवा रायपुर में सूर्यकिरण टीम का भव्य एयर शो, आकाशगंगा पैराट्रूपर्स भी दिखाएंगे जौहर

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareNovember 4, 2025Updated:November 4, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    राज्योत्सव समापन पर देशभक्ति से सराबोर होगा आसमान: नवा रायपुर में सूर्यकिरण टीम का भव्य एयर शो, आकाशगंगा पैराट्रूपर्स भी दिखाएंगे जौहर

    रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अंतिम दिन यानी 5 नवंबर को नवा रायपुर का आसमान देशभक्ति, रोमांच और गर्व से गूंज उठेगा। इस दिन भारतीय वायुसेना की विश्वविख्यात ‘सूर्यकिरण एयरोबेटिक टीम’ अपनी मनमोहक हवाई कलाबाज़ी से राज्योत्सव के समापन समारोह में अद्भुत नज़ारा पेश करने जा रही है। यह एयर शो न केवल राज्योत्सव का मुख्य आकर्षण होगा, बल्कि छत्तीसगढ़वासियों के लिए गर्व और रोमांच का यादगार पल बनेगा।

    राज्योत्सव के मुख्य कार्यक्रम से एक दिन पहले, मंगलवार 4 नवंबर की सुबह, टीम ने नवा रायपुर के आसमान में अपनी भव्य रिहर्सल की। नौ हॉक फाइटर जेट्स ने करीब 40 मिनट तक आसमान में लाजवाब करतब दिखाए। कभी बॉम्ब बर्स्ट, कभी एरोहेड, तो कभी हार्ट-इन-द-स्काई जैसी अद्भुत फॉर्मेशन बनाकर उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया। लाल, सफेद और हरे धुएं से सजे इन विमानों ने जब तिरंगे की छटा बिखेरी, तो पूरा नवा रायपुर देशभक्ति के रंग में रंग गया।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष परीक्षण पर भाजपा की रणनीतिक बैठक कल, शिव प्रकाश देंगे मार्गदर्शन

    एक लाख से अधिक दर्शकों की व्यवस्था सेंध जलाशय के आसपास की गई है ताकि लोग इस रोमांचक एयर शो का आनंद ले सकें। रिहर्सल के दौरान भी हजारों लोग स्थल पर पहुंचे और वायुसेना के पराक्रम को देखकर उत्साह से भर उठे। बताया जा रहा है कि यह शो मुख्य मंच से 20 से 25 किलोमीटर की दूरी तक साफ-साफ दिखाई देगा।

    एयर शो का एक और बड़ा आकर्षण होगा भारतीय वायुसेना की ‘आकाशगंगा पैराट्रूपर टीम’ का प्रदर्शन। रिहर्सल में टीम के जांबाज कमांडो ने 10 हजार फीट की ऊंचाई से छलांग लगाकर रोमांचक करतब दिखाए। उन्होंने तय ऊंचाई पर पैराशूट खोलकर सुरक्षित लैंडिंग की। यह फ्री-फॉल जंप तकनीक दुनिया की प्रमुख स्पेशल फोर्सेज द्वारा भी अपनाई जाती है।

    ‘सूर्यकिरण टीम’ में कुल 12 फाइटर पायलट शामिल हैं, जिनमें से नौ विमान प्रदर्शन में शामिल होंगे, जबकि शेष चार किसी भी आपात स्थिति के लिए तैयार रहेंगे। टीम के साथ 140 से अधिक तकनीकी विशेषज्ञ, इंजीनियर और सहयोगी रायपुर पहुंच चुके हैं। शो के दौरान भारतीय वायुसेना की फ्लाइट लेफ्टिनेंट कंवल संधू लाइव कमेंट्री करेंगी।

    Read Also-  नवा रायपुर में हड़कंप! झाड़ियों के बीच मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस ने शुरू की जांच

    टीम का आदर्श वाक्य है सदैव सर्वोत्तम, अर्थात हमेशा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना। सूर्यकिरण टीम अब तक देश-विदेश में 700 से अधिक एयर शो कर चुकी है। इसका नाम सूर्य की उन किरणों से प्रेरित है जो पूरी दुनिया में प्रकाश फैलाती हैं — ठीक वैसे ही जैसे यह टीम देशभक्ति, गौरव और अनुशासन का संदेश फैलाती है। यह रायपुर में टीम का दूसरा प्रदर्शन होगा; इससे पहले वर्ष 2009 में बूढ़ातालाब के ऊपर इस टीम ने शानदार शो किया था।

    राज्योत्सव के समापन समारोह में देश के उपराष्ट्रपति के शामिल होने की संभावना है। इस अवसर पर भारतीय सेना के हेलीकॉप्टर और रक्षा उपकरणों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिन्हें आम नागरिक करीब से देख सकेंगे।

    सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रायपुर एयरपोर्ट पर 4 और 5 नवंबर को सुबह 10 से 12 बजे तक नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है। इस दौरान दिल्ली, लखनऊ, भुवनेश्वर और हैदराबाद की उड़ानों को दोपहर बाद के लिए पुनर्निर्धारित किया गया है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    chhattisgarh hindi news chhattisgarh news chhattisgarh news in hindi chhattisgarh viral news chhattisgarh-news update
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    छत्तीसगढ़ में जूनभर चलेगा मेगा अभियान: कचरा बीनने और भीख मांगने वाले बच्चों को मिलेगा सुरक्षित बचपन

    बारनवापारा में दंतैल हाथी का आतंक: ग्रामीण की मौत के बाद कई गांवों में हाई अलर्ट

    कमिश्नरेट प्रणाली का डर या फिर हादसा: पुलिस पेट्रोलिंग देख नदी में नव-युवक ने लगाई छलांग, डूबने से हुई मौत

    धमतरी-वासियों के लिए गुड न्यूज़: नए ट्रामा यूनिट में गंभीर मरीजों को मिलेगा फौरन इलाज

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.