Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार विक्रम यादव के इलाज पर सरकार की नजर, संस्कृति मंत्री ने दिए विशेष निर्देश

    July 21, 2026

    स्टेट जीएसटी की बड़ी कार्रवाई, 10 करोड़ की टैक्स चोरी मामले में स्टील कारोबारी गिरफ्तार

    July 21, 2026

    पूरी निष्ठा और सेवा भाव से करें जनसेवा, विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार विक्रम यादव के इलाज पर सरकार की नजर, संस्कृति मंत्री ने दिए विशेष निर्देश
    • स्टेट जीएसटी की बड़ी कार्रवाई, 10 करोड़ की टैक्स चोरी मामले में स्टील कारोबारी गिरफ्तार
    • पूरी निष्ठा और सेवा भाव से करें जनसेवा, विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • शिक्षा ही सफलता का मूल मंत्र है, कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे — मंत्री राजेश अग्रवाल
    • ACB/EOW में 10 DSP की पदस्थापना, गृह विभाग से प्रतिनियुक्ति पर भेजे गए अधिकारी
    • छत्तीसगढ़ में न्याय व्यवस्था होगी पूरी तरह डिजिटल, CCTNS की समीक्षा में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के बड़े निर्देश
    • दिल्ली में कांग्रेस नेताओं की हिरासत का रायपुर में विरोध, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता
    • प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन पर सियासत, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, July 22
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » विधायक विक्रम मंडावी ने सहकारी समिति कर्मचारियों की हड़ताल को दिया समर्थन, मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

    विधायक विक्रम मंडावी ने सहकारी समिति कर्मचारियों की हड़ताल को दिया समर्थन, मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareNovember 8, 2025 बस्तर संभाग No Comments2 Mins Read
    विधायक विक्रम मंडावी ने सहकारी समिति कर्मचारियों की हड़ताल को दिया समर्थन, मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

    बीजापुर। बस्तर संभाग में सहकारी समिति कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल लगातार जारी है। कर्मचारियों की मांगों को उचित बताते हुए बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी ने हड़ताली कर्मचारियों का समर्थन किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की है।

    शुक्रवार को विधायक मंडावी ने सहकारी समिति कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान संघ ने उन्हें अपनी चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।

    मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में विधायक मंडावी ने कहा कि बस्तर संभाग के सहकारी समिति कर्मचारी कठिन और विषम परिस्थितियों में कार्य करते हुए किसानों तक शासन की योजनाएं पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की चार सूत्रीय मांगें पूरी तरह से न्यायोचित हैं, इसलिए राज्य सरकार को इस पर तुरंत निर्णय लेकर कर्मचारियों को राहत देनी चाहिए।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ में शहरी सेवाओं की होगी डिजिटल क्रांति, सभी 192 नगरीय निकायों में ई-गवर्नेंस प्रणाली लागू

    विधायक मंडावी ने कहा कि प्रदेश की 2058 सहकारी समितियां ग्रामीण अंचलों में किसानों और उपभोक्ताओं के लिए आर्थिक जीवनरेखा का काम कर रही हैं। ऐसे में समितियों से जुड़े कर्मचारियों को उचित वेतनमान, सुरक्षा व्यय में वृद्धि, नियमितीकरण और अन्य आवश्यक सुविधाएं मिलना अत्यंत आवश्यक है।

    संघ की चार प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं:

    1. धान खरीदी वर्ष 2023-24 और 2024-25 की सुखत राशि का पूर्ण भुगतान समितियों को किया जाए। साथ ही परिवहन उपरांत शॉर्टेज प्रोत्साहन और सुरक्षा व्यय बढ़ाया जाए।
    2. कंप्यूटर ऑपरेटरों की आउटसोर्सिंग व्यवस्था समाप्त कर उन्हें नियमित नियुक्ति दी जाए।
    3. प्रदेश की सभी सहकारी समितियों को प्रतिवर्ष 3-3 लाख रुपये की प्रबंधकीय अनुदान राशि प्रदान की जाए।
    4. श्री कांडे समिति की अनुशंसाओं को लागू करते हुए कर्मचारियों को भविष्य निधि, महंगाई भत्ता, ईएसआईसी का लाभ दिया जाए और संविदा कर्मचारियों को भर्ती में प्राथमिकता मिले।

    विधायक मंडावी ने कहा कि सहकारी समितियों का सशक्तीकरण ही किसानों की आर्थिक मजबूती की कुंजी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि राज्य सरकार सहकारी समिति कर्मचारियों की समस्याओं पर संवेदनशीलता से विचार कर जल्द निर्णय लेगी, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bijapur bijapur news bijapur news in hindi bijapur news latest bijapur news live bijapur news today bijapur news updates news bijapur
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    नारायणपुर के साथ बीजापुर उप जेल का होगा उन्नयन, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

    राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला, कई जिलों के ASP-DSP बदले, देखें पूरी सूची…

    एक करोड़ के दुर्घटना बीमा दावे में कथित गड़बड़ी, पुलिस अधिकारी गिरफ्तार, अधिवक्ता की तलाश जारी

    राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘छात्रों की गूंज’ अभियान का विस्तार, छत्तीसगढ़ के चार संभागों में होंगे आयोजन

    छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश के आसार, कई जिलों में अलर्ट

    बस्तर पुलिस की सतर्कता से गांजा तस्करी विफल, 12.7 किलो गांजा बरामद

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.